ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
काफी समय से यात्री थे परेशान,अब करेंगे नई बसों में सफर।
अल्मोड़ाः काफी समय से बसों का टोटा झेल रहे रहे अल्मोड़ा डिपो के लिए अच्छी खबर है। रविवार को यहां दो नई बसें मिल जाएंगी। जिन्हें डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट पर चलाने का निर्णय लिया है।
एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दून में परिवहन निगम के लिए खरीदी गई नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहां अल्मोड़ा से दो चालक भेजे गए हैं जो नई बसों को अल्मोड़ा लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि इन दोनों बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा।
डिपो ने दीवाली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो दो अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि देहरादून और दिल्ली रूटों पर यात्रियों की कफी भीड़ देखी जा रही है,जिस कारण अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। शनिवार को दो बसें सवारियां लेकर दिल्ली और देहरादून रवाना हुईं।








