अमेरिका: राष्ट्रपति चुनावी परिदृश्य और भारत।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनावी परिदृश्य और भारत।

संजय सोंधी, उपसचिव, भूमि एवं भवन विभाग, दिल्ली सरकार। 

पाँच नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह मुकाबला रिपब्लिक पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हेरिस के बीच होने जा रहा हैं। ध्यातव्य हैं कि कमला हेरिस की माँ भारत मूल की हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प इसके पूर्व 2017-21 तक पूर्व में राष्ट्रपति रह चुके हैं। हालाँकि डेमोक्रेटिक पार्टी के द्वारा वर्तमान राष्ट्रपति जों बाईडन को इन चुनावों में उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन उन्होंने अपनी ज्यादा उम्र का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति कमला हेरिस के पक्ष में अपनी उम्मेदवारी छोड़ दी।

अमेरिकी चुनाव की एक खास बात यह हैं कि यहाँ पार्टी संगठन द्वारा उमीदवारों का चयन नहीं किया जाता, वरन संभावित उमीदवारों को अपनी उमीद्वारी प्राइमरी चुनावों के द्वारा स्थापित करनी होती हैं। अभी तक के हालातों को देखकर यह लगता है कि एक बहुत ही नजदीकी मुकाबला होगा। अंतिम परिणाम सात स्विंग स्टेट्स (जोर्जिया, निवादा, उत्तरी केरोलिना, मिशिगन, पेनसिल्वेनिया, एरिजोना व विस्कोंसिन) के परिणामों पर निर्भर करेगा। जब यह चुनाव हो रहे हैं तो इस समय विश्व में व्यापक पैमाने पर आर्थिक और भू-राजनैतिक तौर पर जबर्दस्त चुनौतियाँ विश्व के समक्ष व्याप्त हैं। यथा – यूक्रेन-रूस व इजराइल-हम्मास के मध्य भयंकर युद्ध चल रहा हैं। दूसरी तरफ विश्व उच्च मुद्रा स्फीति और आर्थिक मंदी का शिकार है। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाईडन का नेतृत्व इन समस्याओं का निराकरण कर पाने में सफल नहीं हो पाया है। यहीं चुनौती नए राष्ट्रपति के समक्ष भी होगी।पिछले चार वर्षों में अमेरिका की सर्वोच्चता को पर्याप्त चुनौती मिली है। नए राष्ट्रपति का पहला कार्य अमेरिका की प्रतिष्ठा को पुन: स्थापित करना होगा। जहाँ तक भारत का प्रश्न हैं भारत एक उभरती हुई विश्व शक्ति हैं। इसलिए भारत, किसी भी पार्टी का उम्मीदवार राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित हो जाने की स्थिति में अपना सामंजस्य स्थापित करने में सक्षम हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने की स्थिति में अप्रवासियों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का रूख इसके बिलकुल विपरीत है।

यूक्रेन-रूस युद्ध के फलस्वरूप या युद्ध के कारण अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावज़ूद भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात लगातार जारी रखा, इससे भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ अडचनें भी आई। हालांकि यह भी सत्य हैं कि भारत अमेरिका के नेतृत्व में स्थापित अनौपचारिक संगठन ‘क्वार्ट’ का सदस्य भी है। यह संगठन अप्रत्यक्ष रूप से चीन की बढ़ती हुई ताकत को संतुलित करने के लिए स्थापित किया गया था।

इस प्रकार पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में यह दिलचस्पी का विषय है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा ? और उसी के अनुरूप भारत को अपनी कूटनीति और विदेश नीति का परिचालन करना होगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    Spread the love

    Spread the love  कुमार कृष्णन                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!