कांग्रेस में चुनावी हार के बाद घमासान, पूर्व MLA ने; कहा- बाप-बेटे ने डुबोने का काम किया

Spread the love
असंध। चुनाव में पराजय के बाद अंतर्विरोध की स्थिति का सामना कर रही कांग्रेस के असंध से पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी एक बार फिर अपनी पार्टी के एक गुट पर हमलावर हुए हैं। इस बार उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान पर भी निशाना साधा है। 
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद होते हुए कोई काम नहीं किया तो अब उससे क्या उम्मीद जताई जा सकती है? मैं पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता हूं। अगर पार्टी मुझको मौका देती है तो पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए तैयार हूं। 

भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा पर भी साधा निशाना

पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि बापू-बेटा ने कांग्रेस को डुबोने का काम किया। प्रदेश के प्रभारी ने कांग्रेस के लिए कम बल्कि भाजपा के लिए ज्यादा काम किया है। प्रदेश में चुनाव के दौरान केवल वन-वे ट्रैफिक चला रहे रहे थे। 

 

सैलजा को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव के बाद से हरियाणा कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। विधायक दल के नेता के लिए लॉबिंग चल रही है तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नई नियुक्ति की संभावना जोर पकड़ रही है। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को पार्टी हाईकमान द्वारा एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की उम्मीद है। 

हुड्डा गुट ने सैलजा की नियुक्ति को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हरियाणा विधानसभा में इस बार कांग्रेस के 37 विधायक चुनकर आए हैं, जिनमें से 33 विधायक हुड्डा समर्थक हैं। चार विधायकों को कुमारी सैलजा समर्थक माना जाता है। 

दीपक बाबरिया को किनारे लगाने की तैयारी

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया को किनारे लगाने की तैयारी है। उनकी खराब सेहत का हवाला देकर कांग्रेस हाईकमान ने सहयोग हेतु जितेंद्र बघेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल की नियुक्ति बड़े ही गुपचुप तरीके से हुई है।

  • Related Posts

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    Spread the love

    Spread the love  ✍️ प्रियंका सौरभ कवयित्री, स्तंभकार व स्वतंत्र पत्रकार हिसार, हरियाणा।     साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?     बचपन…

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादव,  सूबेदार मेजर (आनरेरी)     जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल   18 जाट रेजीमेंट के वर्तमान कमान अधिकारी ने अपनी यूनिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 7 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक