ऊखीमठः भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल आगमन पर विद्वान आचार्यों ने वेद ऋचाओं व भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर आगमन पर भक्तों में भारी उत्साह बना रहा तथा गुप्तकाशी – ऊखीमठ तक हजारों भक्तों ने पंचमुखी डोली की अगुवाई की। बुधवार से भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू होगी ! भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में यात्रा काल के दौरान 54 हजार, 174 तीर्थ यात्रियों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर मनौती मांगी तथा विश्व समृद्धि की कामना की! मंगलवार को विश्वानाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली तथा विश्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की तथा 10 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर भक्तों ने पैदल मार्ग के विभिन्न पडा़वो पर भव्य स्वागत किया!ठीक 1 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंची तो भक्तों के जयकारों व ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा ! पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने ओकारेश्वर मन्दिर की एक परिक्रमा की तथा राॅवल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग का 6 माह केदारनाथ में विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ आशीष दिया। इस मौके पर मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने केदारनाथ यात्रा के निर्विघ्न समपन्न होने पर केदार घाटी के जनमानस का आभार व्यक्त किया। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकाल के 6 माह की अवधि में भगवान केदारनाथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में 31 हजार, 263 पुरूषों, 20 हजार, 327 महिलाओं 2246 नौनिहालों व 338 विदेशी सैलानियों सहित 54 हजार 174 तीर्थ यात्रियों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट , भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, मन्दिर समिति सदस्य रणजीत राणा, जिपस सविता भण्डारी, शीला रावत, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, कार्तिकेय मन्दिर समिति उपाध्यक्ष बिक्रम नेगी, कार्यधिकारी आर सी तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी, यदुवीर पुष्वाण, प्रधान पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, कमलेश उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, पोखरी बीरेन्द्र राणा, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, एस आई महेश रावत, डीस भुजवाण, सोमेश्वरी भटट् मगन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, राकेश नेगी, गिरीश देवली, अनूप सेमवाल, महेन्द्र नेगी, रमेश नौटियाल, शान्ति चमोला, सन्दीप पुष्वाण, रवीन्द्र रावत, प्रदीप धर्मवाण मन्दिर समिति अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे!

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।