उत्तराखंड के एक एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। जिससे उसके स्वजनों में कोहराम मचा है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। दिल्ली अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। मंगलवार शाम लगभग सात बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान नरेंद्र को गोली लग गई। साथी जवानों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद बुधवार को नरेंद्र भंडारी के स्वजन दिल्ली पहुंच गए है। जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। देर सायं को उसका शव बिंदुखत्ता पहुंचेगा। गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

कमांडो नरेंद्र भंडारी के पूर्व सैनिक पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी कृषक है। जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। नरेंद्र की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

नरेंद्र की 19 को होनी थी शादी

लालकुआं: नरेंद्र वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे, इससे पूर्व वह जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके है। आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी लोहाघाट निवासी युवती से हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में होनी थी। शादी के कार्ड बंटने के साथ ही अन्य तैयारियां भी हो चुकी है। पूरा परिवार खुश था, लेकिन उसकी मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।