अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई।

Spread the love

अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई।

 

        हरिद्वारः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। यह अखिलेश यादव का निजी दौरा था। हरिद्वार में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

             हालांकि, देर रात अखिलेश यादव ने खुद हरिद्वार दौरे की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं, जिसमें वह हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट में फोटो के साथ लिखा था कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

           बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने दिवंगत चाचा राजपाल सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव अपने पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार के साथ गंगा स्नान करने उत्तराखंड आए थे।

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड, मालवीय द्वीप समेत आसपास गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगायी। भोर से शुरू हुआ स्नान क्रम देर शाम तक जारी रहा।

          श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के सेवादार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैरोला के अनुसार शाम तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

ट्रेन और बसों में भीड़, पार्किंग भी फुल

पश्चिमी उप्र, दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे के चलते पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह नहीं बची। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी आम दिनों की अपेक्षा खासी चहल पहल रही।

रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली रूट पर यात्रियों का खासा दबाव रहा। इसके अलावा रुड़की, सहारनपुर, देहरादून आदि रूट की बसों में भी भीड़भाड़ रही। हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को पुलिसकर्मी ठंड में पसीना बहाते रहे।

आठ जोन और 21 सेक्टरों में बंटा था मेला क्षेत्र

संक्रांति स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया था। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात दिखे। शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रही। शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहा। नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैराला सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करते रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।