ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेले की तैयारियां पूरी। अल्मोड़ाः कल यानी 6 सितंबर 2024 से 13 सितंबर 2024 तक चलने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा का मैदान न मिल पाने के कारण मेले के आयोजन मेले को ज्यादा भव्यता नहीं दी जा रही है। इस कारण से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुछ कटौती करनी पड़ी है।
मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 6सितंबर से शुरू होने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन मंदिर परिसर में जगह की कमी के कारण कई कार्यक्रमों कुछ कमी करनी पड़ी है पर बच्चों व महिलाओं के कार्यक्रम यथावत होंगे।मेले का आयोजन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद जोशी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कैलाश गुरुरानी, अनूप शाह, गीता मेहरा, नीमा भैसोड़ा, शोभा जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, हरीश कनवाल,मोहन सिंह कनवाल, अमित शाह (मोनू) तथा मेला समिति के अन्य तमाम सदस्य मौजूद थे।









