सम्पादक “नया अध्याय” (कुमाऊं): नवीन बिष्ट।
अल्मोड़ाः जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके संरक्षण के साथ ही प्रोफेशनल (व्यावसायिक) उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक पटाल बाजार जैसे धरोहर के साथ ही यहां यहां धार्मिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती व बागवानी सहित जिले की जनता की प्रत्येक समस्याओं के समाधान की हर संभव कोशिश होगी। डीएम पांडे कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि जिले में जागेश्वर धाम हैड़ाखान आश्रम डोल आश्रम कसार देवी सहित कई धार्मिक स्थल हैं। यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़े इसके प्रयास किे जाएंगे। जिला मुख्यालय के पौराणिक व ऐतिहासिक पाटाल बाजार का भी पर्यटन में बढ़ावा देने के लिए उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक दृष्टि से नृत्य सम्राट उदय शंकर स्वामी विवेकानंद आदि के प्रवास के स्थलों तक भी सैलानी पहुंचे इसके प्रयास होंगे। खेती के लिए परेशानी का सबब बने बंदर सुंअर तथा गुलदार की समस्या के निदान की भी कोशिश होगी। कोआपरेटिव के माध्यम से सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जरूरत के मुताबिक कोल्ड स्टोर खोलने जैसी नई पहल भी होगी। महिला सेल्फ हेल्फ ग्रुप जैसी पहल को ओर मजबूत किया जाएगा। नव युवकों को स्वतः रोजगार के लिए बाइक टैक्सी जैसी नए प्रयोग शुरू किए जाएंगे। नगर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के साथ ही सड़कों की दशा में सुधार सहित अन्य विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। मां नंदा देवी मेले को भव्य स्वरूर देने की पहल होगी। अगले साल इसको व्यापाक स्वरूप दिया जाएगा। अल्मोड़ा में रहने वाले तथा यहां के प्रवासी बुद्धिजीवियों का जिले के विकास में सहयोग लिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जनपद वासियों को दिलाने के लिए कार्य किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों को साथ ही मीडिया का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने डीएम का स्वागत करते हुए पत्रकारों से उनका परिचय कराया। इस मौके पर विभाग के प्रवीण गौड़ मोहित रावत हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।








