मंझाड़ा में अंकित रावत का शव मिला

Spread the love

 

           देहरादूनः मंझाड़ा गांव के लोग रविवार को उस समय गहरे सदमे में डूब गए जब छह दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद 19 वर्षीय अंकित रावत का शव मलबे से बरामद हुआ। बीते 15 सितंबर को आई भीषण आपदा में अंकित अपने ही घर के मलबे में दब गया था।

                 परिवार और ग्रामीण लगातार उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह किसी तरह बच जाएगा, लेकिन रविवार को जब शव मिला तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मंझाड़ा में मलबे में दबे दोनों शवों को निकालने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू बंद कर दिया है।

                     इसी दौरान एक गाय, एक बकरी और एक भेड़ का शव भी बरामद हुआ। पहले तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तीसरे व्यक्ति का शव दो दिन पूर्व ही केसरवाला क्षेत्र से बरामद हो चुका था। जबकि, शुक्रवार को यहां श्रमिक वीरेंद्र का शव भी बरामद हो चुका था। अब दोनों शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया है।

               अंकित की असमय मौत से गांव का हर चेहरा मायूस है। ग्रामीणों का कहना है कि इस आपदा ने केवल घर और खेत ही नहीं छीने, बल्कि उनकी आंखों का तारा भी छीन लिया। युवाओं ने कहा कि अंकित का जाना पूरे गांव की अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।

आपदा की रात से ही मंझाड़ा में डटे रहे एसडीएम

                आपदा की रात से ही मंझाड़ा गांव में डटे एसडीएम सदर हरगिरी लगातार राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रभावितों की खाने-रहने की व्यवस्था के साथ-साथ मुआवजा वितरण का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक उपलब्ध कराए गए हैं। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए एसडीएम खुद मौके पर दिशा-निर्देश देते रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़