आर्मी चीफ ने बताया कैसे हुई ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग; आसिम मुनीर पर कसा तंज

Spread the love

 

              नई दिल्लीः भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के ठीक अगले दिन ही शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई।

              जनरल द्विवेदी ने बताया कि ये पहला मौका था जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि बस, अब बहुत हो चुका। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ये तीनों सेनाओं के प्रमुख इस बात पर सहमत हुए कि कुछ बड़ा किया जाना चाहिए और हमें पूरी खुली छूट दे दी गई।

                 एक कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए थल सेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि युद्ध में कथा निर्माण यानी नैरेटिव मैनेमेंट की खास भूमिका होती है।

                 एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी पाकिस्तानी से पूछेंगे कि आप जीते या हारे, तो वह कहेगा की मेरा चीफ फील्ड मार्शल बन गया है, जरूर जीत गए होंगे, तभी वह फील्ड मार्शल बना है।

                 दरअसल, जनरल द्विवेदी का इशारा पाकिस्तान सरकार द्वारा अपने सेना प्रमुख आसीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने पर था। वहीं, जनरल द्विवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए पूरी तरीके से सशस्त्र बलों को फ्री हैंड दे दिया था।

‘हमें पूरी तरह खुली छूट मिली’

थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेतृत्व के बीच बैठक के दौरान हमें पूरी तरह से खुली छूट दे दी गई थी। इस दौरान कहा गया कि आप तय कीजिए कि आगे क्या करना है? यही वह भरोसा, राजनीतिक दिशा और स्पष्टता थी, जो हमने पहली बार देखी।

                       उन्होंने बताया कि इस तहर के स्पष्ट राजनीतिक समर्थन से सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। यही कारण है कि हमारे आर्मी कमांडर ग्राउंड पर जाकर अपने विवेक से कदम उठा सके।

कहां हुई ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग

                    थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 25 अप्रैल को हम नॉर्दर्न कमांड पहुंचे, जहां पर हमने सोचा, योजना बनाई, कॉनसेप्ट तैयार किया और उसे अंजाम दिया। 9 में से सात टारगेट ध्वस्त किया और बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारी पहली मुलाकात हुई थी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़