एएसआई की बस से टक्कर में मौत

Spread the love

         ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सायं एक दर्दनाक हादसे में पुलिस संचार शाखा जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात अपर उप निरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

                     श्रीनगर की ओर से आ रही एक बस की चपेट में आने से हुए इस हादसे में पूरा पुलिस विभाग स्तब्ध है। घटना जवाड़ी पुलिस बैरियर के समीप घटित हुई, जहां संजीव नयन अपनी बाइक से गुजर रहे थे।

                    जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जवाडी बाईपास और गुलाबराय के बीच श्रीनगर से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई और संजीव नयन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

                 मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी 40 वर्षीय संजीव नयन वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। वर्ष 2009 में वायरलेस विभाग में भर्ती हुए थे और पिछले 7 वर्षों से रुद्रप्रयाग जिले में संचार शाखा में तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

               घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

               पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संजीव नयन की असामयिक मृत्यु से न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनमानस भी शोकाकुल है। विभागीय अधिकारियों और साथियों ने उन्हें एक कर्मठ और विनम्र अधिकारी के रूप में याद किया है।

बुलेरो वाहन खाई में गिरी, एक की मौत और एक घायल

              रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटरमार्ग पर गढ़ीधार के पास एक बुलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को उपचार के लिए भेजा। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

रविवार को शाम साढे तीन बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढीधार मोटरमार्ग पर गढ़ीधार के पास एक बुलेरो वाहन खाई में गिरा है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवान एवं 108 सेवा को घटना स्थल के लिए रवाना हुए। जिसमें चालक समेत दो लोग सवार थे।

                    घायल चालक 40 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी वन थापला, जनपद रुद्रप्रयाग को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर, जहां से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं 35 वर्षीय संजय सिंह पुत्र मातवर सिंह निवासी वन थापला, जनपद रुद्रप्रयाग को मौके पर मृत पाया गया। रेस्क्यूू टीमों ने मृतक के शव खाई निकालकर सड़क पर पहुंचाया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़