कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन

Spread the love

 

            देहरादूनः देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है। कैडेट का शव स्विमिंग पूल में मिला है। यह हादसा बुधवार शाम हुआ। 33 वर्षीय कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले थे। स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए चयन होने के बाद वह आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। पर तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई ।

              जानकारी के अनुसार कैडेट बालू एस को स्वीमिंग पूल में बेहोश पाया गया। उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अकादमी प्रबंधन द्वारा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बिंदु को शामिल किया गया है कि कैडेट की मौत लापरवाही से हुई है या फिर दूसरे कारणों से। भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। कैडेट यहां पर करीब सालभर तक कड़ा सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। बालू स्पेशल कमीशंड आफिसर (एससीओ) एंट्री के माध्यम से चयनित हुए थे। एससीओ एंट्री भारतीय सेना में सेवारत जवानों को अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है।

              यह पहली बार नहीं है जब आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान किसी कैडेट की मृत्यु हुई है। इससे पहले भी ऐसी ही घटनाएं अकादमी में होती रही हैं। अगस्त 2017 में अकादमी के दो जेंटलमैन कैडेटों की 10 किलोमीटर लंबी दौड़ के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं, वर्ष 2019 में भी एक जेंटलमैन कैडेट की लांघा रोड के पास रात में नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

             अब एक बार फिर इसी तरह की दुघर्टना की पुनरावृत्ति आईएमए में हुई है। जिसने सुरक्षा प्रोटोकाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार कैडेट की स्वीमिंग पूल में डूबने से मृत्यु की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता लग पाएगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए