पटनाः छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन आज धूमधाम से मनाया गया। बिहार के तमाम घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के उपवास को खोला। इस दौरान आम लोगों से लेकर नेताओं तक सभी भगवान भास्कर की पूजा में मंत्रमुग्ध नजर आए।
-1761624287371.jpg)

पटना के दीघा घाट पर ‘छठ पूजा’ उत्सव के आखिरी दिन पूजा-पाठ करने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य लोग पटना में ‘छठ पूजा’ उत्सव के आखिरी दिन पूजा-अर्चना करते हुए







