मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट नामांकन करेंगे, पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट नामांकन करेंगे। यह जानकारी झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने दी। दो बार से यहां से हेमंत सोरेन चुनाव जीत रहे हैं। वहीं इस सीट के इतिहास की बात करें तो 1990 में हेमलाल मुर्मू ने कांग्रेस प्रत्याशी थामस हांसदा से यह सीट छीन ली थी। इसके बाद से इस विधानसभा सीट पर लगातार झामुमो ने कब्जा बनाए रखा है।

सीएम हेमंत सोरेन 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंच जाएंगे

झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी के मुताबिक सीएम 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम पतना आवास में करेंगे। सुबह में भोगनाडीह जाएंगे,जहां शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद पर्चा दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो जाएंगे।

बताते चलें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन को लेकर 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिले में तीनों विधानसभा के लिए अलग अलग आरओ बनाए गए हैं। बरहेट विधानसभा के लिए आरओ सह जिला अपर समाहर्ता गौतम भगत को बनाया गया है।

सीएम सोरेन ने पत्नी कल्पना और मां रूपी सोरेन के साथ की पूजा-अर्चना

झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की घोषणा के बाद सत्ता में वापसी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहयोगी दलों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं। इन सबके बीच समय निकालकर हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम पांच बजे सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमरा पहुंचे।

साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन व मां रूपी सोरेन भी थीं। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक आवास में स्थापित कुलदेवता की पूजा की। उनसे विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की कामना की। लगभग दो घंटे तक कुलदेवता की पूजा के बाद शाम करीब सात बजे वे पत्नी व मां के साथ रांची के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नेमरा से लेकर बरलंगा, सिल्ली मोड़ तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

नेमरा में मुख्यमंत्री सर्वप्रथम बहन व जिप सदस्य रेखा सोरेन तथा उनकी चाची से मिले। चाची का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं हेमंत सोरेन को संथाली रीति-रिवाज से लोटा-पानी देकर स्वागत किया गया। फिर मुख्यमंत्री अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना में बैठे।

उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर हालचाल जाना। पूजा के बाद गांव वालों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद पहली बार अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने बुके देकर किया।

चमरा लिंडा का झामुमो से निलंबन हो सकता है वापस

राज्य ब्यूरो. जागरण, रांची : बिशुनपुर से झामुमो के विधायक चमरा लिंडा का निलंबन वापस हो सकता है। पार्टी के निर्देश के विपरीत जाकर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्हें दल से निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को चमरा लिंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। उन्हें बिशुनपुर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री माधवलाल के पुत्र गोमिया से लडेंगे चुनाव

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने साडम स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार की देर शाम बैठक की। यहां अपने पुत्र पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह को विधानसभा के चुनावी मैदान उतारने की घोषणा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि 1985 के चुनाव में गोमिया की जनता ने नोट और वोट देकर चुनाव जिताया था।

बेटा को भी सहयोग करने को कहा। मौके पर प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने अपने कार्यों से गोमिया की जनता के दिलों में जगह बनाई है। जनता के हर सुख दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करुंगा। मौके पर अमर कुमार सोनी, ललित यादव, जयप्रकाश रविदास, अंकुश भंडारी, राजेश भंडारी, संजय केवट आदि थे।

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)