मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेडिंग डेस्टिनेशन को गाइडलाइन तैयार करने के दिए निर्देश

Spread the love

              देहरादूनः उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में अब सरकार गंभीरता से आगे कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

             साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग को वेडिंग डेस्टिनशन के लिए शीघ्र गाइडलाइन भी तैयार करने को कहा है। उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाने वाले त्रियुगीनारायण में सड़क संपर्क को मजबूत करने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में डेस्टिनेशन वेडिंग के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने को कहा है। यहां कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें इसके लिए विकसित किया जा सकता है।

               इन स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही इनके आसपास सभी अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाए, जिससे यहां आवागमन सुलभ हो। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं इसे एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी।

 

             बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंदबद्र्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन व आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उपस्थित थे।

 

उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

चारधाम समेत राज्य में होने वाली अन्य यात्राओं व मेलों के सुव्यवस्थित प्रबंधन की दृष्टि से उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का शीघ्र ही गठन होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में हुई बैठक में भी अधिकारियों से जानकारी ली और परिषद के गठन के दृष्टिगत संबंधित औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

परिषद का गठन पर्यटन विभाग के अंतर्गत होना है। वह इसके प्रारूप को अंतिम रूप देगा और फिर कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़