जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की साजिश

Spread the love

 

                  श्रीनगरः ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कश्मीर में मरनासन्न आतंकवाद को जिंदा करने के लिए आतंकियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ का षडयंत्र रचा है।

                  इस षडयंत्र के तहत उसने एलओसी के साथ सटे इलाकों में जम्मू-कश्मीर व पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए हैं। लगभग 40 आतंकी इन लॉन्चिंग पैड पर हैं, जिन्हें अगले दो माह के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित घुसपैठ कराने की कोशिश होगी।

                   पाकिस्तानी सेना के षडयंत्र को विफल बनाने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपने घुसपैठरोधी तंत्र का नियमित आकलन कर उसे आवश्यक्तानुसार और बेहतर बनाना शुरू कर दिया है। संबधित सूत्रों के अनुसार, राजौरी-पुंछ और बारामुला-कुपवाड़ा व गुरेज में एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना के निगरानी में लगभग एक दर्जन नए लॉन्चिंग पैड बीते एक माह के दौरान शुरू हुए हैं।

                    इसके अलावा जम्मू में जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार लूनी और बड़ा बाबा मसरुर में भी दो नए लॉन्चिंग पैड शुरू होने की सूचना है। प्रत्येक लॉन्चिंग पैड पर दो से तीन आतंकी हैं। इनमें से अधिकांश के बारे में कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते के एसएसजी के साथ कुछ दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

                    इन आतंकियों में अधिकांश पाकिस्तानी पंजाब और गुलाम जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं जबकि कुछ के कश्मीरी होने का भी दावा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो घुसपैठ के लिए लॉन्चिंग पैड पर वही कश्मीरी आतंकी माौजूद है, जो विगत कुछ वर्षों के दौरान घाटी में अचानक लापता हो गए या फिर पासपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान गए थे।

                 उन्होंने बताया कि राजौरी-पुंछ और उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पार पाकस्तानी सेना की निगरानी में लॉन्चिंग पैड पर मौजूद आतंकियों को उनके हैंडलर व पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अक्टूबर-नवंबर में ही घुसपैठ कराने की फिराक में है। उनके हैंडलरों का प्रयास है कि सर्दियों में हिमपात होने से पहले ही उन्हें कश्मीर में स्थित उनके सेफ हाउस तक पहुंचाया जा सके।

                    सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में दाखिल कराए जाने वाले विदेशी आतंकियों को सिर्फ सुरक्षाबलों पर हमले या किसी विशेष स्थान पर हमले तक सीमित रखा जाएगा। उन्हें स्थानीय आतंकियों को किसी सेफ हाऊस, बाग या जंगल में प्रशिक्षित कर, उन्हें लक्षित हत्याओं और सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले जैसी वारदातों में इस्तेमाल करने को कहा गया है।

                गाइडों के बजाय ड्रोन और जीपीएस मदद सूत्रों की मानें तो घुसपैठ के लिए तैयार आतंकियों को एलओसी व अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षित तरीके से पार कराने के लिए उनके हैंडलर और पाकस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई टोह लेने के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है और इन्हें अपने ठिकानों व ओवरग्राउंड वर्कर तक पहुंच बनाने के लिए जीपीएस के इस्तेमाल के अलावा मैट्रिक्स कोड प्रदान किए गए हैं।

                 गाइडों का प्रयोग कम से कम किया जाएगा और उन्हें किसी खास मिशन के लिए तैयार गुट को या फिर किसी प्रमुख आतंकी कमांडर की सुरक्षित घुसपैठ को सुनिशक्ति बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

नार्को टेरर मॉडयूल का भी लिया जाएगा सहारा

जम्मू प्रांत में और पंजाब में सक्रिय अवैध नशीले पदार्थो के तस्करों को जो मुख्यत जम्मू प्रांत के जिला कठुआ-सांबा में और पजांब के जिला गुरदासपुर व पठानकोट में सक्रिय हैं, को भी आतकियों की सुरक्षित घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इन्हें सीमा पार से आने वाले आतंकयों को अपने नेटवर्क के जरिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

                   जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोत्तरी होती है, क्योंकि हिमपात के कारण घुसपैठ के परम्परागत रास्ते बंद हो जाते हैं। आतंकियों द्वारा अपनी रणनीति बदलने की जानकारी भी है। इसे देखते हुए हमने भी उन्हें नाकाम बनाने और मार गिराने की अपनी व्यापक रणनीति तैयार कर रखी है।

                  घुसपैठरोधी तंत्र की लगातार समीक्षा कर उसे संबधित एजेंसियां लगातार बेहतर बना रही हैं। गत अगस्त और इसी माह के दौरान पुंछ, उड़ी व गुरेज में घुसपैठ के प्रयास हुए, जिन्हें सफलतापूर्वक नाकाम बनाया गया है, लेकिन यह बताते हैं कि आने वाले समय में घुसपैठ बढ़ेगी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़