डीएम सविन बंसल ने तैयार किया प्लान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 17 नए डी-वाटरिंग पंपों को फील्ड में उतारा

Spread the love

 

               देहरादूनः मानसून सीजन में राजधानी दून और आसपास के अन्य शहरों में जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। इस दिशा में हाल में 30 लाख रुपए से जिन 17 डी वाटरिंग पंपों को खरीदा गया था, उन्हें जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूजा अर्चना के साथ सोमवार को फील्ड में उतार दिया है।

                देहरादून नगर निगम के जलभराव वाले क्षेत्रों को पहचान करने के साथ ही 12 जोन तय किए गए हैं। इसी के अनुरूप प्रत्येक जोन में एक पंप तैनात किया गया है। साथ ही जोन के हिसाब से उत्तरदाई नोडल अधिकारी/विभाग की स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही फील्ड में त्वरित कार्य करते के लिए 30 अधिकारियों की भी अलग से तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्विक रिस्पांस टीम में किया विस्तार

                क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के रूप में जोन के हिसाब से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उपजिलाधिकारी सदर हर गिरि और उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी को प्रभारी अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि कौन सी टीम किन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर करेगी।

               हालांकि, क्यूआरटी का गठन पहले ही कर लिया गया था, लेकिन जलभराव वाले क्षेत्र अधिक होने के चलते अब इसमें विस्तार करने के साथ ही टीम को नए डी वाटरिंग पंपों की क्षमता से भी लैस किया गया है। जिसका उद्देश्य किसी भी समस्या पर कार्रवाई के रिस्पांस टाइम को कम करना है। इसी तरह ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र के लिए भी 05 पंप आवंटित किए गए हैं। जिनका संचालन शुरू कराया जा रहा है।

क्यूआरटी का यह है ढांचा

प्रभारी अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह

स्थल (क्षेत्रवार)

प्रिंस चौक, बल्लूपुर जीटीसी क्षेत्र (बल्लूपुर, कैंट क्षेत्र, बिंदाल पुल, सिनर्जी अस्पताल के आसपास के इलाके), आइटी पार्क (आइटी पार्क के आंतरिक भवन और आसपास के इलाके, तपोवन, रायपुर रोड, सहस्रधारा क्रासिंग और इससे जुड़े इलाके), सहस्रधारा रोड (संपूर्ण रोड, ऊषा कालोनी, कृषाली चौक और इससे जुड़े क्षेत्र)

प्रभारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर हर गिरि

स्थल (क्षेत्रवार)

           06 नंबर पुलिया (यहां से लेकर रायपुर स्टेडियम के आसपास के इलाके), रिस्पना नदी क्षेत्र (सपेरा बस्ती, अधोईवाला, मोहिनी रोड और इससे सटे क्षेत्र)

              कांवली रोड (बल्लूपुर, कमला पैलेस, कांवली रोड, सहारनपुर रोड, बिंदाल, भूसा स्टोर, हिंदू नेशनल कालेज और निरंजनपुर मंडी)

       चंद्रबनी क्षेत्र (जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड्स चौक क्षेत्र, चंद्रबनी, आशारोड़ी)

प्रभारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी

स्थल (क्षेत्रवार)

          आइएसबीटी (लालपुल, महंत इंद्रेश अस्पताल क्षेत्र, कारगी, आइएसबीटी, निरंजनपुर, जीएमएस रोड)

          बंगाली कोठी (बंगाली कोठी और इससे लगे इलाके, दून यूनिवर्सिटी, मोथेरोंवाला क्षेत्र)

         बल्लूपुर चौक (बल्लूपुर चौक, पंडितवाड़ी, सीमाद्वार और आसपास के इलाके)

         बंजारावाला/आर्केडिया ग्रांट (बंजारावाला क्षेत्र, आर्केडिया ग्रांट के इलाके)

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए