केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक: आशा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भाजपा की केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा है कि केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ाव स्थलों में मांस व मदीरा बेचने की लगातार शिकायतें आती रहती है, जिसमें गैर हिन्दुओं की भूमिका सामने आती है।उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की पवित्रता बनी रहे इसके लिए गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की कार्रवाई होनी चाहिए, इसके लिए वह सरकार से जरूरी वार्ता कर अपना पक्ष रखेगी।

इस धाम से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था

भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने जारी बयान में कहा कि केदारनाथ धाम हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था इस धाम से है। देश ही नहीं अपितु विदेशों से लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष धाम के दर्शनों को पहुचंत हैं और वहीं इस धाम की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।कहा कि केदारनाथ धाम के साथ ही केदारनाथ यात्रा पड़ाव में बड़ी मात्रा में मांस व मदीरा की ब्रिकी की शिकायतें आती है और इन कार्यो में गैर हिन्दुओं की भूमिका सामने आई है। विधायक ने कहा कि धाम में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए, इसके लिए वह सरकार से वार्ता करेंगी और शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि केदारनाथ धाम की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ यात्रा को लेकर ऊखीमठ व यात्रा पड़ावों में होटल व्यवसायियों, ढावा संचालकों, घोड़ा खच्चर संचालकों के साथ बैठक की थी, बैठक में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई कि केदारनाथ क्षेत्र व यात्रा पड़ावों में मांस और शराब बड़ी मात्रा में बेचा जाता है।

सभी स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई थी। विधायक ने कहा कि इस तरह के कृत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यह गैर हिन्दुओं द्वारा हिन्दुओं के पवित्र स्थान केदारनाथ धाम को बदनाम करने की साजिश है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

गौ रक्षा विभाग ने विधायक के बयान को बताया स्वागत योग्य

रुद्रप्रयाग: गौ रक्षा विभाग के राष्ट्रीय महामंत्री थानापति मणिमहेश गिरी ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का धामों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगए जाने के बयान स्वागत योग्य बताया। गैर हिन्दुओं के धामों में आकर रोजगार करना, हुड़दंग मचाना और अलग-अलग गतिविधियों में शामिल होने से देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।थानापति मणिमहेश गिरी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा पड़ावों में मांस का व्यापार पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए, जबकि शराब की दुकानों को भी बंद किया जाना चाहिए। यात्रा मार्गों पर गैर हिन्दुओं को रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों को भी इस मामले में सक्रियता दिखाने की जरूरत है। उनकी गलती के कारण आज केदारनाथ यात्रा पर बुरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय कुछ लोगों द्वारा गैर हिन्दुओं को संरक्षण देकर इनके हौंसले को बुलंद करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्गों पर गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की जरूरत है। श्रद्धा और भक्ति के साथ केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

वहीं भैरव सेना के जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल, गौ रक्षा विभाग के प्रदेश सचिव मोहित मैठाणी सहित अन्य हिन्दू संगठन गैर हिन्दुओं के केदारघाटी में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़