ग्लेशियर लेडी के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने ग्लेशियरों को बचाने के लिए 8 मांगें रखी

Spread the love

उत्तराकाशीः ग्लेशियर लेडी के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने 15 वर्षों के लिए हिमालय के ग्लेशियर क्षेत्रों में मानवीय आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

           उन्होंने गंगोत्री ग्लेशियर समेत मिलम, खतलिंग, कालाबलंद व मेओला आदि ग्लेशियरों को बचाने के लिए इसे जरूरी बताया। इस संबंध में दस सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

हिमालय में लगभग 9,575 ग्लेशियर

                शनिवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण, हिमालय व ग्लेशियरों की स्थिति आज से 35 से 40 साल पूर्व जैसी थी, आज उसके विपरीत है। हिमालय में लगभग 9,575 ग्लेशियर हैं। इनमें से 267 ग्लेशियर 10 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनमें भी उत्तराखंड राज्य में करीब 3600 ग्लेशियर हैं।

 

राज्य का सबसे बड़ा ग्लेशियर गंगोत्री ग्लेशियर है, जिस पर बढ़ती मानवीय गतिविधियों के साथ जलवायु परिवर्तन का असर पड़ रहा है। हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई कि गंगोत्री ग्लेशियर की सेहत बिगड़ रही है और यह कम बर्फबारी के चलते रिचार्ज नहीं हो पा रहा है।

वर्ष भर पर्यटन को बढ़ावा देने से पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

             वहीं, सरकार के वर्ष भर पर्यटन, हिमालय में स्थित चार धामों में हेलीकाप्टर यात्रा को बढ़ावा देने से ग्लेशियरों पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमालय के सभी ग्लेशियरों का शीघ्र सर्वे कर उनके पिघलने की रफ्तार के आंकड़े एकत्रित करने, कम से कम 15 वर्षों के लिए गंगोत्री समेत सभी प्रमुख ग्लेशियरों में मानवीय आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

यह की मांग

  • कम से कम 15 वर्षों के लिए गंगोत्री समेत सभी प्रमुख ग्लेशियरों में मानवीय आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
  • राज्य व केंद्र स्तर पर अधिकारी, वैज्ञानिक, सैन्य अधिकारी व हिमालय ग्लेशियरों पर कार्य करने वाले लोगों की मौजूदगी वाली हिमालय ग्लेशियर संक्षण की समितियां गठित करने की मांग की।
  • बच्चों के पाठ्यक्रम में कक्षा-प्रथम से ही हिमालय ग्लेशियरों का विषय शामिल करने की मांग की।
  • धामों में रात्रि विश्राम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
  • हेलीकाप्टरों से हिमालय दर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
  • पहाड़ों में जहां-जहां भी रेल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, उन्हें निरस्त करने की मांग की।
  • पहाड़ों में स्वीकृत डबल लेन सड़कों के बाद अन्य कोई डबल लेन सड़क स्वीकृत न करने की मांग की।
  • पर्यटन व तीर्थाटन में अंतर करने, पर्वतारोहियों के लिए कृत्रिम ग्लेशियर व पहाड़ों में साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित कराए जाने की मांग की।

 

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के गत 21 मार्च से विश्व ग्लेशियर दिवस मनाए जाने की शुरुआत करने की सराहना की। कहा कि वह 18 वर्षों से 13 जून को ग्लेशियर संरक्षण दिवस मनाते आ रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से भी इस दिशा में पहल करने की मांग की थी, लेकिन यह श्रेय संयुक्त राष्ट्र के नाम हो गया है। प्रेस वार्ता के दौरान कल्पना ठाकुर भी मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू होगी।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।     श्री बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025     • गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से…

    पतंजलि में जलवायु व आपदा प्रबंधन पर दो दिन चलेगा मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपतंजलि विश्वविद्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं आपदा औषधि’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत शनिवार को हुई। इसमें चार देशों के अंतरराष्ट्रीय ख्याति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समता मूलक समाज की स्थापना के प्रणेता डॉ. अम्बेडकर* (सुरेश पचौरी)

    • By User
    • April 14, 2025
    • 4 views
    समता मूलक समाज की स्थापना के प्रणेता डॉ. अम्बेडकर* (सुरेश पचौरी)

    गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू होगी।

    • By User
    • April 14, 2025
    • 7 views
    गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू होगी।

    शनिवार देर शाम विजिलेंस की टीम ने थाना ममदोट में रेड कर थाना प्रभारी अभिनव चौहान को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    • By User
    • April 14, 2025
    • 4 views
    शनिवार देर शाम विजिलेंस की टीम ने थाना ममदोट में रेड कर थाना प्रभारी अभिनव चौहान को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर में पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ सेकंड डिफेंस ऑफलाइन ओर अलग-अलग जगह पर स्पेशल नाके लगाकर की वाहनों की चेकिंग।

    • By User
    • April 14, 2025
    • 6 views