गुरुपूर्णिमा महोत्सव

Spread the love

 

गोस्वामी आनंद वल्लभ महाराज

 

 

गुरुपूर्णिमा महोत्सव

 

गुरु पूर्णिमा का दिन भक्तगण बहुत श्रद्धा से मनाते हैं। इस दिन हर एक व्यक्ति गुरु स्थान पर उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। सतगुरु अर्थात परमपिता परमात्मा कहते हैं-

गुरु बिन ज्ञान नहीं गुरु बिन घोर अँधियारा, गुरु बिना सद्गति नहीं ’

इसलिए गुरु को बहुत महान माना जाता है। सृष्टि की रचना करने वाले ब्रह्मा तथा उनके साथ विष्णु और शंकर को भी गुरु रूप में याद किया जाता है। कहा गया है,

 

गुरुर्ब्रहमा, गुरुर्विष्णु , गुरुर्देवो महेश्वर

   गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः

 

इस तरह ब्रह्मा,विष्णु ,और महेश के साथ-साथ परब्रह्म में रहने वाले परमपिता परमेश्वर को भी सतगुरु के रूप में विशेष याद करके उन्हें नमन किया जाता है। हमें उनका पूर्ण परिचय न होने के कारण हम अन्य गुरुओं के पास जाते हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सच्चे सतगुरु परमपिता को जानें, जो एक ही हैं। श्री राम, श्रीकृष्ण, और भगवान शंकर आदि सभी देवताओं ने भी गुरु का ध्यान किया है। वे इस सृष्टि के निवासी नहीं हैं, सृष्टि के पाँच तत्वों से भी पार ब्रह्मतत्व, परलोक, परमधाम है, वहाँ के रहने वाले हैं। हम सबके लिए सतगुरु के साथ-साथ माता, पिता, सखा, बंधु आदि सर्व सम्बन्धी हैं। वे गुरु या सतगुरु के रूप में हमें जीवन में मदद करते आए हैं, शिक्षा देते आए हैं और दुख-दर्दों से मुक्त करते आये हैं।

जब किसी भी व्यक्ति की पूर्णता को, विशेषता को पूर्ण रूप से दिखाना होता है तो कहा जाता है वह चंद्रमा की तरह 16 कला पूर्ण है। गुरु भी सर्व गुणों के सागर, सर्वज्ञ, सर्व शक्तियों से पूर्ण, सर्व दुखों, विकारों से मुक्त करने वाले, सभी आत्माओं को सुख शांति देने वाले होने चाहिए।

ऐसे सतगुरु तो एक ही परमपिता परमात्मा हैं जिनके स्मरण से ही सारे गुरुओं को गुरु पद मिलता है। जो भी गुरु हैं वे परमात्मा की मदद के बिना किसी का दुख दूर नहीं कर सकते, इच्छाओं को पूर्ण नहीं कर सकते क्योंकि वे खुद जीवन-मृत्यु और जन्म-पुनर्जन्म के बंधन में बंधे हुए हैं। याद रहे, केवल एक ही निराकार सतगुरु परमपिता हैं जो सर्व बंधनों से मुक्त हैं, कालों के काल सद्गति दाता हैं। इसलिए गुरुपूर्णिमा उन्हीं सतगुरु की याद में मनानी है। भले ही हम इन गुरुओं पर श्रद्धा रखें, आदर करें परंतु याद रखें कि इन गुरुओं की महानता भी केवल सतगुरु के कारण ही है। इसलिए हमें सतगुरु को जानने का प्रयत्न करना है। उस सतगुरु परमपिता परमात्मा को हम अपने विकारों की भेंट दें ताकि फिर कभी उन विकारों के वश न हों।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़