पलटन बाजार में महिलाओं से छेड़छाड़ जारी

Spread the love

              देहरादूनः पलटन बाजार में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक शिकायत जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंची। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पलटन बाजार में जूते-चप्पल की एक दुकान में सेल्समैन द्वारा युवती से छेड़छाड़ के बाद महिला सुरक्षा के लिहाज से पिंक बूथ स्थापित किया गया है। यह बूथ सीएनआइ गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बनाया गया है।

                  इसके अलावा बाजार में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि, इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान बिजली, पानी की समस्या से लेकर अतिक्रमण और जमीन संबंधी विवाद की शिकायतें भी दर्ज की गईं।

शिकायतों के लिए आए फरियादी

               मोहल्ला ईदगाह कुमार मंडी में नगर निगम की जमीन और सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम और तहसीलदार सदर को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इसी तरह पछुवा दून निवासी के 71 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पक्ष में कोर्ट के आदेश के क्रम में आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। प्रशासन ने इस मामले में तहसीलदार को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहा।

ये मिलीं शिकायतें

ग्राम माजरा में कृषकों ने कुलावा नहर में पानी न आने के चलते फसल और सब्जियों के खराब होने की शिकायत की। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले का निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा विकासखंड चकराता में खारसी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को दूर करने, मोती बाजार में आवासीय क्षेत्र में मिठाई की दुकान चलाने और कमर्शियल सिलिंडर के प्रयोग, मांडूवाला पेयजल समस्या, नत्थनपुर में प्राचीन पानी की टंकी को तोड़ने, नालापानी में सीवर लाइन सीधे नाले में डालने आदि के प्रकरण में भी आवश्यक कार्रवाई को कहा गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक