उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक सेना के जवान की हत्या कर दी।

Spread the love

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक सेना के जवान की हत्या कर दी। मामला खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी का है।

मृतक जवान के स्वजन ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें एक एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा गौरव सिंह सेना में जवान के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता के 2 राजरिफ्ट बटालियन में चल रही थी। करीब 13 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

बुधवार रात को वह मोहल्ले में स्थित एक परचून की दुकान पर खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आ गए और उन्होंने गौरव की तरफ तमंचे से गोली चला दी। गोली गौरव की कमर में लगते हुए पार हो गई। गोली चलने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपित मौके से फरार हो गए।

आनन- फानन में स्वजन घायल अवस्था में गौरव को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फौजी की मौत हो गई। मामले में पिता ने बताया कि उनके पुत्र के मोहल्ले के ही बाबूलाल पर 1.20 लाख रुपये उधार थे। दो दिन पहले ही उनके पुत्र रूपयों का तगादा किया था। जिसके चलते ही बाबूलाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की है।

खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में शिकायत के आधार पर बाबूलाल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी

आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात गौरव की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संगम है। अभी उनके कोई बच्चा भी नहीं है।

इकलौता चिराग था गौरव

सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनके एक बेटा गौरव और बेटी गुड़िया है। दोनों की शादी करीब दो वर्ष पहले उन्होंने कर दी थी। गौरव उनके घर का इकलौता चिराग था।

  • User

    Related Posts

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    Spread the love

    Spread the loveहरी राम यादव, अयोध्या, उ. प्र.।          वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत) अक्टूबर के महीने में मैदानी इलाकों में हल्की…

    नेतन्याहू बोले- बंधक बनाने वालों को इजरायल छोड़ेगा नहीं

    Spread the love

    Spread the love  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद गाजा के लोगों को संबोधित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया