उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक सेना के जवान की हत्या कर दी।

Spread the love

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक सेना के जवान की हत्या कर दी। मामला खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी का है।

मृतक जवान के स्वजन ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें एक एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा गौरव सिंह सेना में जवान के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता के 2 राजरिफ्ट बटालियन में चल रही थी। करीब 13 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

बुधवार रात को वह मोहल्ले में स्थित एक परचून की दुकान पर खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आ गए और उन्होंने गौरव की तरफ तमंचे से गोली चला दी। गोली गौरव की कमर में लगते हुए पार हो गई। गोली चलने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपित मौके से फरार हो गए।

आनन- फानन में स्वजन घायल अवस्था में गौरव को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फौजी की मौत हो गई। मामले में पिता ने बताया कि उनके पुत्र के मोहल्ले के ही बाबूलाल पर 1.20 लाख रुपये उधार थे। दो दिन पहले ही उनके पुत्र रूपयों का तगादा किया था। जिसके चलते ही बाबूलाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की है।

खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में शिकायत के आधार पर बाबूलाल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

दो वर्ष पहले हुई थी शादी

आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात गौरव की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संगम है। अभी उनके कोई बच्चा भी नहीं है।

इकलौता चिराग था गौरव

सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनके एक बेटा गौरव और बेटी गुड़िया है। दोनों की शादी करीब दो वर्ष पहले उन्होंने कर दी थी। गौरव उनके घर का इकलौता चिराग था।

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।