काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
कठोर श्रम
कठिन परिश्रम बिना असंभव।
कभी सफ़लता दिखे न सम्भव।।
जीवन में तब उन्नति होती।
जब श्रम की ही पूजा होती।।
जो श्रम की कीमत को जाने।
निष्क्रियता को दूषित माने।।
इस जगती में वही सफल है।
श्रम का होता मीठा फल है।।
मूल्यवान है श्रम की संस्कृति।
आलस बुरी बला अपसंस्कृति।।
श्रम के प्रति जुनून हो जिसमें।
लक्ष्मी का निवास है उसमें।।
जो कठोर श्रम का अनुरागी।
वह सपूत उत्तम बड- भागी।।
श्रम करने से मेवा मिलता।
स्तुत्य वही जो सेवा करता।।







