केदारधाम यात्रा में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने वापस भेजा

Spread the love

केदारधाम यात्रा में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने वापस भेजा
     रूद्रप्रयाग:  केदारधाम यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने आप्रेशन मर्यादा के तहत उन पर चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हेे आधी यात्रा से ही वापस भेज दिया गया है। बता दें कि रुद्रप्रयाग में इन दिनों चल रही केदारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन जनपद क्षेत्रान्तर्गत आ रहे हैं। आने वाले वाहनों हेतु प्रभावी यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबन्धन की जिम्मेदारी जनपद पुलिस बखूबी निभा रही है। श्रद्धालुओं के बीच यात्रा की आड़ लेकर कुछ नशेड़ी व हुड़दंगी प्रवृत्ति के लोग भी धाम क्षेत्र या धाम के पड़ावों तक आ रहे हैं। यात्री वाहनों के सीतापुर व सोनप्रयाग क्षेत्र में आने पर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। पुलिस के स्तर से धाम क्षेत्र व यात्रा पड़ावों पर अर्मादित आचरण करने वालो, नशे का सेवन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ऑपरेशन मर्यादा चलाया हुआ है।

इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पार्किंग में खड़े वाहनों, पैदल मार्ग या धाम क्षेत्र में नशे का सेवन करने, हुड़दंग मचाने व अर्मादित आचरण करने वालों पर समय रहते उचित कार्यवाही हो। इस हेतु पुलिस की स्पेशल टीमें निरन्तर गश्त कर रही हैं। इस क्रम में बीते रोज की सांयकाल सोनप्रयाग पार्किंग में पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि कुछ युवक महिन्द्रा थार वाहन की छत में बैठकर मदिरा पान कर रहे हैं। उनसे इन हरकतों की बाबत पूछताछ की तो वह उल्टा रौब गालिब करने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा तुरन्त इनके इस कृत्य को रुकवाकर, इनको यहां की मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी गयी। अपने इस कुकृत्य की इनके द्वारा भले ही माफी मांगी गयी हो परन्तु केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों सहित धाम क्षेत्र में ऐसा कृत्य अक्षम्य है। पुलिस ने इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए इनको सोनप्रयाग क्षेत्र से वापस भेज दिया गया है। जिनके नाम तुशार चैधरी पुत्र मूलचन्द चैधरी, निवासी गढ़ी, गाजियाबाद, अभिषेक चैधरी पुत्र सतीश, निवासी रजापुर, गाजियाबाद, दीपांशु, पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रजापुर, गाजियाबाद व राहुल पुत्र मुकेश, निवासी सिकराव, गाजियाबाद बताये जा रहे है।

  • Related Posts

    पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया बरामद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट     पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया…

    फिरोजपुर की टैंका वाली बस्ती में चोर छत पर चढ़ कर एक घर से सोना और नकदी चोरी कर हुए फरार।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार                           (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/202601310A4ebYqJ       फिरोजपुर की टैंका वाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।