पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया बरामद।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया बरामद।

 

 

 

आज दिनांक 27.01.2026 को राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की तहरीर संबंधित राजस्व क्षेत्र में दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु विवेचना दिनांक 29.01.2026 को रेगुलर पुलिस कोतवाली द्वाराहाट को हस्तांतरित की गयी थी।

 

 कार्यवाही-

 

                अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त की गिरफ्तारी हेतु 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी व उपनिरीक्षक सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए पुलिस टीम द्वारा दिल्ली, गुड़गांव, माधोपुर बिहार के विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों व ठोस सुरागरसी-पतारसी से दिनांक 31.01.2026 को गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से अभियुक्त खुशदिल उम्र लगभग- 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी माधोपुर थाना छातापुर जिला सुपौल बिहार के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गुमशुदा किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 पुलिस टीम-

1- विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट

2- महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या कोतवाली द्वाराहाट

3- उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत

4- उपनिरीक्षक धरम सिंह कोतवाली द्वाराहाट

5- हे0का0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा

6- कानि0 गणेश पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा

7- कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा

8- कानि0 अजय कुमार, कोतवाली द्वाराहाट

9- महिला कानि0 संगीता गोस्वामी कोतवाली द्वाराहाट

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म