असम में रेलवे ट्रैक पर देर रात धमाके से हड़कंप,कई ट्रेनें लेट

Spread the love

नई दिल्ली। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन में सलाकाटी और कोकराझार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक संदिग्ध धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये धमाका रात 1 बजे के करीब हुआ।

इस हादसे के कारण 8 से 10 ट्रेनें लेट हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक सुबह 5:25 बजे ठीक कर दिया गया और सुबह 5:30 बजे सामान्य ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गईं। वहीं, सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

मालगाड़ी के गुजरते ही हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी को इस सेक्शन से गुजरने के दौरान जोरदार झटका लगा, जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। जांच के दौरान ट्रैक और स्लीपरों को नुकसान का पता चला। इसके बाद ब्लास्ट का शक गहराया।

इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस सुपरिटेंडेंट, प्रांजीत बोरा ने कहा कि कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर नुकसान का पता चला है, जो शायद ब्लास्ट की वजह से हुआ है; मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है।

मामले की जांच जारी

बोरा ने कहा कि रेलवे लोको पायलट ने हमें कल रात बताया कि कुछ गड़बड़ी हुई है। डिस्ट्रिक्ट पुलिस और GRP यहां आईं और जांच की। एक ट्रैक पर डैमेज का पता चला। यह एक सस्पेक्टेड ब्लास्ट हो सकता है। जांच अभी शुरुआती स्टेज में है। अभी कुछ भी पक्का कहना सही नहीं होगा। जांच पूरी होने के बाद डिटेल्स शेयर की जाएंगी…अगर यह तोड़फोड़ है, तो हमें पता लगाना होगा कि यह किसने किया और इसमें कौन शामिल है। मरम्मत का काम पूरा हो गया है। ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

देर रात धमाके के बाद कई ट्रेनें प्रभावित

वहीं, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के सीपीआरओ ने एक बयान में बताया कि 23.10.2025 को सुबह करीब 1:00 बजे, जब मालगाड़ी UP AZARA शुगर सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुज़र रही थी, तो ट्रेन मैनेजर ने जोरदार झटके की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि चेक करने पर पता चला कि संदिग्ध बम धमाके की वजह से ट्रैक और स्लीपर को नुकसान हुआ है। राज्य पुलिस, RPF और इंटेलिजेंस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। सुबह 5:25 बजे ट्रैक ठीक कर दिया गया है और नॉर्मल ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई है। इस घटना की वजह से करीब 8 ट्रेनें रुकी हुई हैं। सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़