प्रो.ऋचा यादव, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
कविता
“कमी”
माँ ने कहा —
क्या कमी रखी थी मैंने,
तुझे खिलाने-पिलाने में,
सही राह दिखाने में?
तो फिर क्यों बहक गई थी तू,
अंजानी राहों पर निकल गयी थी?
हर रोज तो
सही और गलत समझाती थी,
तेरी गलती का अंजाम बताती थी।
जिस चीज़ पर तू हाथ रखती,
वही तुझे दिला देती थी।
जो तू कहती,
बना-बनाकर खिलाती थी।
फिर तू क्यों भटक गई थी,
उन अजनबियों के संग क्या सुख पाती थी?
अनजान दोस्तों संग
घंटों बातें करती थी,
बता न,
क्यों मेरे दिखाए रास्ते भूल गई थी?
अजनबी संग खुशी में क्यों झूम गई थी?
तब मैंने कहा —
हाँ माँ, माना मैं गलत थी,
पर तूने कब मेरे अस्तित्व को सच में स्वीकारा था?
हर बात में बस
तेरी ही मर्जी चलती थी।
मैं तेरी परछाईं बनकर नहीं जी पाई।
माँ,
तू सब कुछ सिखाती थी,
पर हर बात में लगता था —
जैसे तू मेरी सोच पर भी
अपनी मुहर लगवाती थी।
तेरी पसंद ही मेरी मजबूरी बन जाती थी।
माँ,
मन की भूख थी मेरी,
जो बहकने पर मजबूर कर गई थी।
अनजानी राहों पर निकल पड़ी थी,
क्योंकि वहाँ मेरी सोच को सराहना मिलती थी।
जो मुझे भाता,
वही पहनकर इठलाती थी।
तारीफ़ों की भूख थी माँ,
जो उन अजनबियों से मिलती थी,
इसीलिए मैं बहक गई थी।
अनजानी. राह पर निकल गई थी
हाँ तू सब बताती थी
सही गलत समझाती थी
बना बना कर मूझे सब खिलाती थी
पर वो भूख थी माँ जो खाने से नहीं मिटती थी
मेरे अस्तित्व को बचाये रखने की
मेरे मान सम्मान की भूख
तारीफों की भूख तू कहाँ मिटा पाती थी
तभी तो मै बहक गई थी
माँ
बता न क्या करती मैं
इस भूख से मै तिल तिल मरती जाती थी
तभी तो मै बहक गयी थी अनजानी राह में निकल गयी थी!!







