डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
त्रिपदियाँ
राष्ट्र-सुरक्षा परम धर्म है,
हर जन का यह श्रेष्ठ कर्म है।
जीवन का बस यही मर्म है।।
———————————
अपनी माटी परम पुनीता,
जैसे जनक-नंदिनी सीता।
शत-शत नमन राम-परिणीता।।
————————————
माटी के गौरव किसान हैं,
माटी के रक्षक जवान हैं।
भारत माँ के स्वाभिमान हैं।।
———————————-
दुनिया में बजता है डंका,
चाहे अमरीका या लंका।
भारत-जय की बिन कुछ शंका।।
—————————————
माता-मातृ-भूमि-सम्मान,
यदि हम करते,बढ़ेगी शान।
ऐसे भाव का रहता मान।।
————————————-
आओ माता-लाज बचाएँ,
हर दिन इसका पर्व मनाएँ।
मिल कर बिगड़े काम बनाएँ।।







