डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।
सच्चा सौंदर्य
(भारतीय विश्व दृष्टि)
सदैव भारतीय विश्व दृष्टि में मनुष्यता.
उदार भाव चेतना स्वभाव में महानता.
सहर्ष त्याग भावना अजेय दिव्य धर्म है.
मनुष्य मात्र अस्मिता विचारणीय मर्म है.
सुबुद्धि का विकास से प्रयोग मानवीय है.
विशाल वक्ष भाल भव्य स्नेह अद्वितीय है.
परोपकार निर्विकार शुद्ध भावना यहाँ.
सदैव विश्व शांति की पुकार – धारणा यहाँ.
अनित्य को नकारता अनादि ब्रह्म कामना.
सुखी रहे मनुष्य लोक की सप्रेम याचना.
अहिंसकीय वृत्ति
से खिले सदैव एकता.
सदैव विश्व प्रेम ही दिखे सहर्ष गूंजता.







