“नर्स: सेवा का अमर दीप”

Spread the love

प्रियंका सौरभ 

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,

कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)

 

 

“नर्स: सेवा का अमर दीप”

 

सफ़ेद चादर में लिपटी छवि,

जीवन का हर दर्द सहती है,

आँखों में करुणा की ज्योति लिए,

निस्वार्थ सेवा में रहती है।

 

हर आहट पर वह जागे,

आँसू को थामे हर दौर में,

रातों को दीप बन जलती,

जीवन के हर मौन शोर में।

 

घावों पर मरहम रखती,

आशा की डोरी बाँधे,

थके हुए कंधों पर हाथ रख,

बुझते दीप को फिर से थामे।

 

वह आँसुओं की सीप सरीखी,

दर्द को मोती सा पिरोती है,

हर थरथराते सांस के संग,

जीवन का गीत गुनगुनाती है।

 

कोविड की काली छाया में,

उसने जीवन की लौ जलाई,

हर हृदय की धड़कन बनी,

सांसों की टूटी डोर संभाली।

 

गाँव की पगडंडियों से लेकर,

महानगर की चकाचौंध तक,

हर कक्ष में उसकी आहट है,

हर दिल में उसका अक्स।

 

वह केवल नर्स नहीं, धड़कन है,

हर हृदय की अनकही पुकार,

जिसके बिना यह जीवन,

होता बस एक बेजान सवार।

 

उसकी थकी आँखों में सपने,

पर कर्तव्य की मशाल है जलती,

हर कराह से जुड़ी उसकी साँसें,

हर धड़कन की धुन वह ही बजती।

 

आज के दिन बस इतना मान,

उनके संघर्ष का करो सम्मान,

हर कदम पर उनका हाथ थाम,

संवेदना की इस संगिनी को सलाम।

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़