गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
हाँ, कभी मुझको तुमसे————— ?
———————————————————————
हाँ, कभी मुझको तुमसे इतना ही प्यार था,
जितनी कि आज तुमसे है नफरत,
मत पूछना तू मुझसे इसकी वजह,
किसका कितना दोष है,
यह हम दोनों को मालूम है,
फिर मुझको ही क्यों दोषी कहती हो।
हाँ, मेरे दिल कभी तुम्हारी इतनी ही चाहत थी,
जितनी कि तुमको मुझसे थी दुश्मनी,
मानता था तुमको अपनी इज्जत,
मैं तुमको दागदार नहीं होने देना चाहता था,
आज तुम खुद अपनी हरकतों से,
बदनाम तुम होना चाहती हो,
बर्बाद तुम खुद होना चाहती हो,
इसमें मेरा क्या कसूर है।
हाँ, मुझको कभी तुमसे इतना ही लगाव था,
लेकिन तब तुमने फाड़ दिए थे,
बिना पढ़े मेरे वो खत,
तुम अपनी गलती देखे बिना,
बोल गई थी मुझसे वो शब्द,
जिनका कोई महत्त्व नहीं था,
क्या तुमने यह सोचा कि,
मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ,
लेकिन तुमको तो करना था,
मुझको बेइज्जत, दुश्मन अपना मानकर।
हाँ, कभी मैं तुमको इतना ही चाहता था,
लेकिन तब तुमको नहीं था मुझसे प्यार,
तब फिर मैं तुमसे प्यार करके,
मैं क्यों होता बर्बाद और तेरा गुलाम,
हाँ, मुझको तो अब जीना है,
स्वाभिमानी बनकर जी.आज़ाद होकर,
इतनी ताकत तो मुझमें भी है,
कि रह सकता हूँ मैं तुम्हारे बिना,
लेकिन याद तो तुमको भी आयेगी,
मेरी, कल को बहुत,
हाँ, कभी मैं तुम्हारा इतना ही दीवाना था।







