आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम

Spread the love

 

डाॅ. फ़ौजिया नसीम शाद

 

महिला जगत

 

आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम

 

वर्तमान समय में नारी ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से वह स्थान प्राप्त किया है, जो कभी केवल पुरुषों का विशेषाधिकार माना जाता था। विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, कला-हर क्षेत्र में आज की नारी ने अपने नाम की चमक बिखेरी है। यह उसकी लगन, त्याग और निरंतर संघर्ष का परिणाम है।

लेकिन विडंबना यह है कि बाहरी दुनिया में इतनी सफलता अर्जित करने के बावजूद, अधिकतर महिलाएँ अब भी अपने स्वास्थ्य, सौंदर्य, और आत्म-निर्माण के प्रति लापरवाह बनी रहती हैं। विवाह के बाद तो स्थिति और भी सीमित हो जाती है। जीवन पति और बच्चों की सेवा तक सिमट कर रह जाता है। अपने सपनों, इच्छाओं और व्यक्तित्व को नज़रअंदाज़ कर देना जैसे एक ‘सामाजिक आदर्श’ बन गया है।

इस मानसिकता को बदलना आवश्यक है। आज की नारी को यह समझने की ज़रूरत है निर्भरता केवल आर्थिक नहीं होती बल्कि उसका संबन्ध आत्म-सम्मान, आत्म-विश्वास से भी है उपरोक्त लेख में जाने कि कैसे हर नारी अपने व्यक्तित्व को स्मार्ट और प्रभावशाली बना सकती है-

 

सेहतमंद शरीर, सजग मन

 

नियमित व्यायाम, योग और संतुलित जीवनशैली न केवल शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति भी बनाए रखते हैं। सकारात्मक सोच अपनाएं क्योंकि जब मन स्वस्थ होता है, तो व्यक्तित्व स्वतः ही निखरता है।

 

नींद को दें प्राथमिकता

 

नींद हमारी सेहत की नींव है। कम से कम आठ घंटे की नींद न लेने से न केवल थकान बल्कि चिड़चिड़ापन और मानसिक दबाव भी बढ़ता है। स्वस्थ दिनचर्या और तनावमुक्त नींद को जीवन का हिस्सा बनाएं।

 

पौष्टिक आहार, सुंदर त्वचा

 

स्वस्थ शरीर ही सच्ची सुंदरता का आधार है। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दूध, और सलाद को अनिवार्य रूप से शामिल करें। जंक फूड और अनियमित भोजन से दूरी बनाए रखें।

तनाव और अवसाद से दूर रहें

 

यदि आपको अक्सर तनाव या अवसाद महसूस होता है, तो स्वयं से संवाद करें, समस्याओं की जड़ खोजें, और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएं। नियमित ध्यान और योग तनाव को कम करने में अद्भुत रूप से सहायक हैं।

 

पहनावे में सादगी और गरिमा

 

आपका पहनावा आपके मन का प्रतिबिंब होता है। ऐसे वस्त्र चुनें जो आपकी उम्र, पद और गरिमा के अनुसार हों।

 

संवाद शैली को निखारें

 

आपकी बात करने की शैली, आवाज़ का लहजा और बॉडी लैंग्वेज मिलकर आपकी एक छवि बनाते हैं। विनम्रता, मधुरता और आत्मविश्वास से भरी बातचीत आपको प्रभावशाली बनाती है।

मेकअप को सजगता से अपनाएं

 

मेकअप केवल सौंदर्य नहीं, आत्मविश्वास भी देता है। हल्का, स्वच्छ और अवसर के अनुकूल मेकअप आपको सहज सुंदर बनाता है। ध्यान रखें, सादगी ही सबसे बड़ा आकर्षण है।

 

स्मार्ट दिखना, आत्मविश्वास से जीना

 

स्मार्ट दिखना केवल फैशन नहीं, आत्म-प्रस्तुति की कला है। आप तभी आकर्षक लगेंगी जब आप स्वयं को स्वीकारें और पसंद करें। आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा सौंदर्य है।

 

अपनी रुचियों को पहचानें

 

आपकी रुचियाँ, आपकी पहचान हैं। उन्हें समय दें, संवारें, और उनसे अपने व्यक्तित्व को निखारें। यही आपकी आंतरिक ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होंगी।

 

स्वयं से प्रेम करें

 

नारी अपने परिवार के लिए जीती है यह उसकी खूबसूरती है। लेकिन अपने आप को भूल जाना कोई आदर्श नहीं। स्वयं को नकारना, आत्म-सम्मान की हत्या है। दूसरों को सम्मान देते हुए खुद से भी प्रेम करें, खुद को समझें, अपनाएँ और संवारें।

सशक्त और स्मार्ट बनना केवल बाहरी सौंदर्य का प्रश्न नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना और आत्मसम्मान का विषय है। हर नारी में अनगिनत संभावनाएं होती हैं- ज़रूरत है तो उन्हें पहचानने, स्वीकारने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की।अपने लिए समय निकालें, अपने व्यक्तित्व को संवारें, और दुनिया को दिखाएं कि एक सजग, सशक्त और सुंदर नारी क्या कर सकती है।

(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़