काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।
मोबाइल
मोबाइल की दुनिया न्यारी।
वैयक्तिक यह अद्भुत प्यारी।
समय बिताता हर मानव है।
मोबाइल पर जगती सारी।
मोबाइल पर सब निर्भर हैं ।
बिन मोबाइल मन दूभर है।
तरह तरह के रंग विरंगे।
मनरंजक साधन रुचिकर है।
सामाजिक संबंध कट रहा।
मोबइल से सिर्फ सट रहा।
सहचर सहभागी का टोटा।
व्यक्ति -व्यक्ति व्यवहार घट रहा।
खोता सामाजिक जीवन है।
नीरस सामूहिक उपवन है।
बात – चीत अब नाम मात्र का ।
मोबइल ही सुंदर वन है।







