सनातन संस्कृति में साधु संतो का अहम स्थान।

Spread the love

निक्की शर्मा रश्मि, मुम्बई।

सनातन संस्कृति में साधु संतो का अहम स्थान।

 

रामचरितमानस को सर्व सहमति से राष्ट्र ग्रंथ घोषित करना चाहिए – स्वामी रामभद्राचार्य।

 

जगदगुरु का आशीर्वाद पाकर मैं धन्य हुई – निक्की शर्मा।

सनातन संस्कृति में साधु संतों का अहम स्थान एवं विशेष महत्व है। सनातन में साधु तपस्वी, साधु संतों के प्रवचन और उनके ज्ञान का अमृतपान जो सदा सही मार्ग की ओर हमें रास्ता दिखाता है ऐसे ही महान संत धर्म चक्रवर्ती पद विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला।

प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन करने एवं श्री राम कथा का अमृतान कराने हेतु धर्म चक्रवर्ती पद विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के आगमन से मीरा भायंदर धन्य हुआ। रामभद्राचार्य जी महान संत के साथ देवभाषा संस्कृत के महान विद्वान, महान दार्शनिक है।अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित कर देने वाले महान संत से मिलना और उनके आशीर्वचनों को पाना मेरे लिए मेरा जीवन सार्थक हो गया। गुरुदेव से मिला आशीर्वाद वचन मेरे जीवन में सदा साथ होगा। समाज कल्याण के लिए अनेक कार्य कर रहे गुरुदेव साथ ही धर्म की राह, मानव सेवा जैसे नेक कार्यों में हमें भी उनका साथ देना चाहिए। महाराज जी ने रामकथामृत के माध्यम से सनातन धर्मावलंबी समाज को उचित दिशा देने का प्रयास प्रमुख है।जगदगुरु ने कहा की रामचरितमानस को सर्व सहमति से राष्ट्र ग्रंथ घोषित करना चाहिए ।सनातन धर्म के मूल तत्व सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा, दान, जप, तप, यम- नियम हैं। सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है। सनातन धर्म परम कल्याण की ओर ले जाता है। सनातन धर्म को वैदिक धर्म भी कहते हैं। सनातन का अर्थ जो शाश्वत हो सदा के लिए जिसका महत्व हो शाश्वत हो वही सनातन है। जैसे ईश्वर ही सत्य है और सत्य के मार्ग पर चलना ही चाहिए। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराने धर्म में एक है। श्री रामभद्राचार्य जी 22 भाषाओं के ज्ञाता है कयी ग्रंथों के रचयिता है।अपने प्रवचनों और ज्ञान के भंडार से भक्तों को सही मार्ग दिखाकर उनके जीवन का उद्धार करते हैं। जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की रचनाओं में कविताएं, नाटक, शोध,निबंध, टिकाएँ, प्रवचन सम्मलित हैं।स्वामी महाराज जी के द्वारा कई भविष्यवाणी भी की गई थी जो सही साबित हुई थी। रामभद्राचार्य जी के ज्ञान के भंडार हम सबको ज्ञान लेना हमारा सौभाग्य होगा। तुलसी पीठ में राम सीता को समर्पित एक मंदिर का निर्माण किया गया है जिसे कांच मंदिर के नाम से जाना जाता है। तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा रामानंद मिशन जिसमें दिव्यांग जनों की सेवा, गौ सेवा, वृक्षारोपण, नदी स्वच्छता आदि जैसे सामाजिक कार्य किए जाते है।ऐसे महान संतों का आशिर्वाद सदा हमारी संस्कृति के साथ हमसब पे बना रहे।नयी दिशा सही राह के लिए ऐसे संतों का सानिध्य हमसब के लिए हर्ष लाता है।

  • User

    Related Posts

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़। रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की  पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार…

    स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात बीकेटीसी को साधुवाद दिया।

    Spread the love

    Spread the loveबीकेटीसी मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़। स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात बीकेटीसी को साधुवाद दिया।           श्री बदरीनाथ धाम:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 6 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया