डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
दुर्मिल सवैया
नभ की गरिमा रवि-तेज नहीं, न रहे शशि-शीतल आभ सखे,
इसकी गरिमा घन घोर घटा, जिसमें जल का अमिताभ सखे।
जल की बरखा जन-प्यास बुझा, सबको नित दे बहु लाभ सखे,
जल से भरता सर-ताल सदा, जल से खिलता कुश-डाभ सखे।।
***********************************************
जल जीवन है, जल प्राण सखे, जल ही सबका सतधाम सखे,
जल से नित जीवन है पलता, जल से घटता बल घाम सखे।
जलते जग को जल शांत करे, बनता जल से हर काम सखे,
जल की महिमा, नभ की गरिमा, बढ़ती जब हों घन श्याम सखे।।







