संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
सिर्फ पंद्रह सालों का ये अनुबंध…!
पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध,
क्या? सिर्फ पंद्रह सालों के लिए ही था ये अनुबंध।
अब कभी इन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा,
प्रदूषण के नाम पे इन्हें घर में खड़ा किया जाएगा।
समय-सीमा पूरी कर चुके वाहनों का नियम सही?
आम आदमी की जेब पे भी हैं डाका पड़ा हैं यहीं।
पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध,
क्या? सिर्फ पंद्रह सालों के लिए ही था ये अनुबंध।
कभी खरीदी हजारों-लाखों रुपए की यह गाड़ियां,
पाई-पाई जोड़कर ही पाई थी बहुत सारी खुशियाँ।
अब पेट्रोल पंपों पे लगे स्वचलित नंबर प्लेट रीडर,
सवाल ये कि आम व्यक्ति बिन वाहन जाए किधर।
पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध,
क्या? सिर्फ पंद्रह सालों के लिए ही था ये अनुबंध।
सरकार को वाहन की कंडीशन गौर करना चाहिए,
कितने किलोमीटर चलें यह भी जाँच होना चाहिए।
आदेशों की अनुपालना में सख्ती हो रहीं अपेक्षित,
ऐसा हल निकालों प्रदूषण ना हो सभी हो सुरक्षित।
(संदर्भ-पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध)







