डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
कुण्डलिया
होती जग में मित्रता, बचपन की ही गाढ़,
ऐसे ही संबंध में, रहे प्रेम की बाढ़।
रहे प्रेम की बाढ़, त्याग का भाव पनपता,
कभी न हो बिखराव, काम भी नहीं बिगड़ता।
कहें मिसिर हरिनाथ, जिदगी कभी न रोती,
यदि हो सच्चा साथ, मित्रता सच्ची होती।।
चलते पकड़े हाथ दो, बच्चे मीत समान,
बचपन के मनमीत में, बसते हैं भगवान।
बसते हैं भगवान, न मित्रता ऐसी टूटे,
कहते वेद-पुराण, लुटेरा कभी न लूटे।
कहें मिसिर हरिनाथ, मीत दो कभी न लड़ते,
दुनिया करे विरोध, हाथ वे पकड़े चलते।।







