संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
गहरे काले ‘साजिशों’ के साएँ…!
निहायत गहरे काले ‘साजिशों’ के साएँ,
साध्वी को अपने पथ से हिला न पाए।
उनके जीवन के सत्रह साल हुए बर्बाद,
अधर्मी कर ना सकें किसी को आबाद।
यातनाओं के अनगिनत थे कुठाराघात,
सहनशक्ति पर भी खूब हुआ वज्रपात।
सिर्फ सुनकर ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे,
इस साजिश में ना जाने कौन-कौन थे।
कर्नल संगठन और राष्ट्र की सेवा करने,
सभी भिड़ गए उन्हें ही कलंकित हरने।
उपाध्याय,कुलकर्णी, चतुर्वेदी,राहिरकर,
द्विवेदी सच धन्य हुआ महबूब मुजावर।
संदेह वास्तविक ‘साक्ष्य’ का स्थान नहीं,
कोर्ट ने न्याय कर बंद की हैं खाता-बही।
न्यायालय में “न्याय” अभी-भी बाकी हैं,
छह मौत व सौ घायल के कौन दागी हैं?







