संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
प्रकृति की नाराजगी हैं भयंकर…!
नाराज़ प्रकृति की नाराज़गी हैं भयंकर,
स्वार्थवश संसाधनों का ‘दोहन’ निरंतर।
प्रकृति-मानव का संबंध सदियों पुराना,
ऊपर उठाया लाभ चुरा लिया खजाना।
पिघल रहे ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन,
असमय बाढ़, सूखा, तूफान, भूस्खलन।
प्राकृतिक विपदाओं से जूझ रहा मानव,
मानवीय हस्तक्षेप की भूमिका में दानव।
अचानक बाढ़ गांवों का अस्तित्व मिटा,
घटनाओं ने जन-धन का नुकसान लूटा।
इस भीषण तबाही के हम साक्षी बने हैं,
सालों की मेहनत 30 सेकंड लें चलें हैं।
संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
5 अगस्त – पुत्रदा एकादशी पर विशेष
पुत्रदा एकादशी में ‘सर्वार्थ सिद्धि’ योग…!
पुत्रदा एकादशी में बन रहा ‘सर्वार्थ सिद्धि’ योग,
व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा करें मनोयोग।
श्रीहरि की कृपा दृष्टी से मिलता है संतान सुख,
ईश्वर करें इस कृपा से कोई भी ना होवे विमुख।
युधिष्ठिर ने भगवान ‘श्रीकृष्ण’ से किया निवेदन,
‘सावन एकादशी’ की व्रत विधि-महत्व आवेदन।
कहें कान्हा यह व्रत संतानहीनों को दें पुत्र सुख,
उन्हें वाजपेय यज्ञ का फल प्राप्त होता आमुख।
यह विष्णु पूजा के पश्चात करिए रात्रि जागरण,
अगले दिन सुबह स्नान एवं दान के बाद पारण।
व्रत को पूरा करने का मिले लाभ हो पाप मुक्ति,
करें आराधना उस पुण्य के प्रभाव की हो भक्ति।







