संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
रक्षाबंधन आते बढ़ जाती मिठास…!
इस दिन श्रवण नक्षत्र और शनिवार का योग,
रक्षाबंधन के दिन बहुत कम बनता है संयोग।
बहनों को भाइयों की कलाई पे स्नेह की डोर,
इस बार बांधने का पूरा दिन मिलेगा चहूँओर।
इस वर्ष ‘भद्रा’ का भी कोई नहीं रहेगा प्रभाव,
यह अवसर अत्यंत शुभ-दुर्लभ योगों से भाव।
सभी राशियों के जातकों के लिए हैं फलदायी,
बहनों का प्यार-स्नेह बंधन मिलेगा शुभदायी।
भाई के ‘दाहिने’ हाथ पर राखी बांधना शुभ है,
दाहिना हाथ जीवन के कर्मों का माना गया है।
व्यक्ति के दाहिने हिस्से में हैं देवताओं का वास,
इस हाथ से किए जाते दान-धर्म होते हैं खास।
‘विवाहित स्त्री’ बाएं हाथ में राखी बांधे विधान,
पुरुषों-अविवाहित कन्याएं दाएं हाथ में प्रधान।
‘काले रंग’ से होती नीरसता-नकारात्मक ऊर्जा,
रंगीन परिधान पहने सकारात्मक मन हो दूजा।
भाई-बहन में कितनी भी हो दूरी या हो खटास,
रक्षाबंधन आते ही रिश्ते की बढ़ जाती मिठास।







