हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या।
खाद बिगाड़ दे रही है स्वाद
खाद बिगाड़ दे रही है स्वाद,
किसान की आशा के खेत का।
कर रही खूब उपहास वह,
अन्नदाता के श्वेत स्वेद का ।
जानती है वह यह निश्चित,
उसका इरादा है न रेत का।
कमाता दिन रात एक कर,
खाता नहीं है वह सेत का।।
आशा में जी रहा रोज वह,
शायद कल हो जाए सबेरा।
पर खाद रोज उसे घुमा रही,
बनी बीन वाला वह सपेरा ।
सपना वादों का दिखाने वाले,
बता दो कहां तुम्हारा बसेरा।
वहीं हम आ जाएं चलकर,
घर तुम्हारे ही हो कल सवेरा।।
बस खाद की व्यवस्था करा दो,
बना लूंगा तुम्हें आंखों का नूर,
मैं हूं निरीह किसान देश का,
बता दो मेरा क्या है कुसूर।
खाद की एक बोरी देखकर,
नाच उठेगा मेरा मन मयूर।
हमें न चाहिए गांठ बांधने को,
हम तो किसान हैं हरी हुजूर ।।







