संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
रिश्ता तार-तार किया…!
नशे में धुत पिता बच्चे के दुश्मन हो रहें,
पत्नी का गुस्सा बेटे पर उतारते खो रहें।
दो वर्षीय हर्षित को पटक के मार डाला,
अपनी पत्नी की गोद को उजाड़ डाला।
जुगलाल अक्सर पीता रहता था शराब,
पीके यूं उसकी बुद्धि हो रहीं थी खराब।
पत्नी से कहा हर्षित बिन जी न पाएगा,
स्वयं को दोराहे पे खड़ा देख न पायेगा।
जब दरिंदगी सिर पर हो गई थी सवार,
अपने बेटे पर किया खुद जमकर वार।
फोन कर कहा-“तेरे बेटे को मार दिया”
देख रहीं दुनिया रिश्ता तार-तार किया।
(संदर्भ-सरगुजा में नशे में पिता ने बेटे को मार डाला)







