लेखिका : प्रो.( डॉ.) मंजू वर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़।
युगों युगों से……..
चोपड़ा सर की क्लास में राज सर का नाम सुनकर जैसे मेरे दिल में प्रेम पुष्प पल्लवित होने लगा। बिना किसी पहचान के और बिना देखे किसी के ख़्यालों में गुम हो जाना कोई इत्तफाक नहीं था। मुझे ऐसे लगता था जैसे राज सर को मैं कई युगों से जानती हूँ….उनसे मेरा प्रेम का रिश्ता है….ना जाने कब मिले होंगे…किस जन्म में….कैसे और ना जाने कितने समय तक….कब बिछुड़ गए थे,
परंतु जब से उनका नाम सुना था वो मेरे ज़हन में ऐसे बस गए थे जैसे मेरी रूह का हिस्सा हों। उनको देखने की और मिलने की तड़प ने मेरी सुध-बुध को भावुक और कमज़ोर बना दिया था। उन्नीस वर्ष की आयु में यह मेरा पहला आकर्षण और प्रेम था। जिसे पाने का ख़्वाब मैंने अपनी खुली आँखों से देखा और दिल से महसूस किया था। एक बेमिसाल ख्वाहिश थी …..राज सर को अपना बनाने की….राज सर मेरे हैं…..सिर्फ मेरे…..तड़प थी उन्हें पाने की…….
राज सर इतिहास विभाग में एक शोधकर्ता थे और मैं इतिहास में मास्टर्स के प्रथम वर्ष की छात्रा……कैसे और कब राज सर मेरे राज सर बन गए……और फिर अपना बना कर ना जाने कहाँ चले गए…..
…..जानने के लिए पढ़े….मेरा लिखा सत्य पर आधारित सत्तर के दशक की परम्पराओं से बंधा उपन्यास ….जो Amazon पर उपलब्ध है….
” राज सर आई.पी.एस. “







