संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
वक़्त से आँख मिलाओं…!
यूं सीखों कोई अदा ग़म में मुस्कुराओं,
जियो जिंदगी असफलता को हराओं।
छू लों शिखर वक़्त से आँख मिलाओं,
विनम्रता से सभी को गले से लगाओं।
मेरे साथ परेशान होती रहीं हैं जिंदगी,
खोज रहा हूँ समाधान साथ है बंदगी।
निरंतर चलते रहकर हमें आगे बढ़ना,
कलयुग की मुसीबतों को पार करना।
जीवन में कभी हताशा के क्षण आएँगे
तभी निराशा में कदम भी डगमगाएंगे।
ये ख़ामोशी के साएं पीछा किए जाएंगे,
मंजिल की ओर बढ़े पग जीत जाएंगे।







