साहित्यिक प्रेम सुमन रश्मि काव्यरत्न विशिष्ट उपाधि से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव।
“नया अध्याय” समाचार पत्र, उत्तराखण्ड
मुंगेलीः राजश्री राष्ट्रीय साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा करवा चौथ के अवसर पर दिनाँक 10 अक्टूबर 2025 को चाँद संग सजता प्रेम विषय के तहत काव्य लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि अशोक कुमार यादव, संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति ने स्वरचित कविता करवा चौथ : पति परमेश्वर प्रस्तुत किया। उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति में प्रेम, सौंदर्य और संवेदना की झलक तथा अनूठी साहित्यिक के रचना के लिए “साहित्यिक प्रेम सुमन रश्मि काव्यरत्न” विशिष्ट उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, संगीता रानी चंद्रवंशी, मोहित कुमार यादव, कवि पून्नू गौंटिया लोरमी, प्रकाश यादव दामापुर, वरिष्ठ कवि सुरेश कुमार बंछोर भिलाई, प्रधान पाठक देवीशंकर यादव, लवकेश सोनवानी ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।







