मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जिनके नाम में हैं जीवन का सार।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
जिला-रायपुर (छ. ग.)

 

 

                                   आलेख
                                   ———

 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जिनके नाम में हैं जीवन का सार।

 

राम आयेंगे निश्चित रूप से 22 जनवरी 2024 का दिन हम सभी के जीवन में एक स्वर्णिम युग के नव अध्याय का प्रारंभ हैं। सबसे यादगार दिन हैं यह जब अपनी आखों से करोड़ों हिंदुओं के आस्था- विश्वास, श्रद्धा और प्रेरणा स्रोत श्रीराम लला के अयोध्या की पावन नगरी में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अद्भुत दृश्य के हम सभी साक्षी हुए।राम नाम सत्य हैं, जो हर बुराई पर विजय प्राप्त कर मनुष्य के ह्रदय में शुद्धता का संचार करती हैं।

सकारात्मक सोच का विस्तार करती हैं और मनुष्य मात्र को संदेश देती है की अहंकार किसी भी दृष्टि से उचित नहीं। जिसने भी अपने मन-वचन और कर्म से किसी का बुरा किए है वे कभी शांति से नहीं रहे हैं। एक न एक दिन गलती की सजा मिलती ही हैं इसलिए समय रहते इस अनमोल तन का सदुपयोग करें और सदराह पर चलकर भूले-भटके, दीन-दुखी, असहाय-बेबस को सहारा देने का प्रयास करें। अच्छी सोच से ही जीवन में सफलता के द्वार खुलते है और ईर्ष्या-द्वेष, कपट से मन दूषित होते हैं। जितना हो सकें आत्म-कल्याण के लिए कार्य करें और अपनी कमी को देखे, सुधार करें। जब जहां अवसर मिले सहयोग के लिए आगे बढ़े।
राम जिसका पावन नाम लेने से ही मन शुद्ध होते हैं, जो सत्य धर्म और मानवता के रक्षक हैं। जिनके सुमिरन मात्र से कुविचार का अंत संभव हैं जो-सीता के राम थे, मातृ- पितृ भक्त थे, राजा होकर भी सदैव अपने कर्त्तव्य के पथ पर चले, कभी अपने मार्ग से विचलित नही हुए, पिता की आज्ञा को सहर्ष स्वीकार कर चौदह वर्ष का वनवास किए लेकिन कभी घबराएं नहीं हर परिस्थिति में धैर्य से काम लिए। लेकिन अपने कर्त्तव्य के पथ से कभी पीछे नहीं हटे हम मनुष्य के लिए यह सबसे बड़ी सीख हैं। दुख- सुख के नाव पर सवार हैं हम सभी। इसलिए किसी भी स्थिति में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं जाना चाहिए, चाहे इसके लिए कितने भी कष्ट क्यूं न सहना पड़े ? जो जूझते हैं, साधना करते हैं वे एक दिन कुंदन बनकर निखरते हैं। जो तपस्वी जीवन जीते हैं उनका जीवन मानवता के कल्याण के लिए होता हैं। इस क्षणभंगुर जीवन में राम के ही शील- संयम और संस्कार हैं, जिसे अपनाकर राम की भक्ति से और उनके चारित्रिक गुणों को अपनाकर अज्ञानता रूपी अंधकार से लड़कर ज्ञान का प्रकाश जला सकते हैं। आज हम देखते हैं हमारे आसपास, समाज और राष्ट्र में कई चुनौतियां हैं, प्रतिस्पर्धा के भाव हैं, आपस में विचारो में भिन्नता हैं, मैं की भावना बलवती हैं, झूठ का बोलबाला हैं, आर्थिक, मानसिक- शारिरिक रूप से कई परेशानियों से सभी ग्रसित हैं। आधुनिकता के रंग में रंगे मानव समुदाय अपनी संस्कृति से दूर पाश्चत्य सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं। नैतिक पतन होने से आज मानसिकता स्वस्थ नहीं। हर किसी के चेहरे पर एक मजबूरी और तनाव की लकीर दिखाई देती हैं। लोगों की आवश्यकता सिर्फ रोटी- कपड़ा और मकान नहीं हैं उससे भी बढ़कर हैं। मानवीय संवेदनाएं कमजोर होती जा रही हैं, कोई किसी की अच्छी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं, सभी को जल्दी है फुर्सत नहीं। लेकिन जाना कहां है पता नहीं ? सही दिशा के आभाव में आज सभी दिग्भ्रमित हैं, बड़े बुजुर्गो का सम्मान नहीं। आज के दौर में सिर्फ दौलत ही सबसे बड़ी पूजा है जिसके लिए खून के रिश्तों को भी लोग भूल जाते हैं। न ही सहनशीलता हैं जरा सी बात पर क्रोधित हो जाते है। रिश्तों में आत्मीय लगाव नहीं रहे स्वार्थ से सरोबार है जीवन। कही युद्ध है एक देश का दूसरे से तो कही आपस में मनमुटाव से गृह युद्ध, आंतरिक कलह हैं, बेइमानी, आतंक, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, कालाबाजारी शोषण के कार्य बड़े पैमाने पर चल रहें। बेटियां असुरक्षित तो कहीं षडयंत्र का जाल हैं।ऐसे माहौल में जीवन बोझिल प्रतीत होता हैं। बिखरती सभ्यता को सहेजने के लिए आज राम जैसे महापुरुष कर्मठ योद्धा और न्याय प्रिय संयमित व्यक्तित्व की जरूरत हैं। जो अपराध से मुक्त विश्व के निर्माण के लिए अग्रणी हो। शांति- सुरक्षा और सदाचार स्थापित कर सके और आने वाली पीढ़ी को एक आदर्श जीवन के लिए प्रेरित कर सकें। संकल्प करें एक स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए राम की मर्यादा संस्कार को अपनाएंगे।
आज हर घर में राम जैसे पुत्र की जरूरत है जिसे आकर देने के लिए हर माता को कौशल्या बनकर उसका पालन- पोषण करना होगा। बचपन से ही राम के चारित्रिक गुणों को उनमें भरने की जरूरत है। अगर एक मां चाहती बच्चा आज्ञाकारी बने जो आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं तो उसे प्रेम से सींचना होगा। घर का माहौल भी भक्तिमय हो। रघुकुल की रीति को अपनाने से ही हम आज टूटते- बिखरते परिवार को फिर से जोड़ सकते हैं। सुबह से स्नान कर पूजन भक्तिमय संगीत हो, बड़ो को प्रणाम कर आशीर्वाद ले।आपस में सहयोग के भाव का संचार हो उनकी शिक्षा के साथ घर में भरपूर संस्कारित वातावरण हो। आपस में सभी भाइयों में एकता और सामंजस्य का भाव हो। जैसे राम के लिए लक्ष्मण- भरत, शत्रुघ्न ने राज पाठ का लालच नहीं किया। एक दूसरे के लिए त्याग करने की सीख राम के जीवन से मिलती हैं। आज घर-घर में पिता के वसीयत के लिए झगड़े होते हैं। जहां विचारों की असमानता होती है लोभ की अधिकता होती हैं, वहीं क्लेश का जन्म होता हैं। इसलिए दौलत से ज्यादा परिवारिक पृष्टभूमि को सहेजने की प्रवृति का विकास करना होगा। जहां हर सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े और सेवाभावी बने। दुख की घड़ी में मानसिक मजबूती दे, लालच का अंत तभी संभव है जब इंसानियत को सबसे ऊपर रखें।

राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे विपरित परिस्थिति में भी अपना संयम नहीं खोते थे। आज के युवा जरा सी बात पर उत्तेजित हो जाते हैं, मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं जो उचित नहीं। जय श्री राम के नारे से जब धरती और आसमान आज गुंजित हैं। हमें भी संकल्पित होना ही पड़ेगा, रामराज्य की कल्पना को साकार करने का यह समय हैं। चारो तरफ आपसी भाईचारे के,भाव शांत वातावरण, नारी की सुरक्षा और माता-पिता भक्त मानवता के कल्याण के लिए हम आगे आकर राम के प्रति सच्ची आस्था रखें। खुद में में धैर्य, मित्रवत भाव, न्यायशील, ईमानदारी के गुण विकसित कर सकते करें। लोभ, मद- माया, भोग-विलास पूर्ण जीवन का त्याग करके ही राम के दिव्य अलौकिक रूप का दर्शन कर, उनके अनुकरण से ही संस्कारित वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।

राम एक अवतारी पुरुष थे जो मानवता की रक्षा के लिए जन्म लिए थे। सादगी पूर्ण जीवन से दुराचारियों के संहार कर घमंड को चूर करके आदर्श राज्य के मिसाल थे। सिर्फ गुणगान नहीं, उनके सद-विचार का अनुकरण भी करना हैं। वर्षो से विवादित राम जन्म भूमि अयोध्या पर श्री राम विराजमान हुए हैं। यह विश्वास, शक्ति और भक्ति के महापर्व का अवसर हैं, आलौकिक आनंद के क्षण हैं। जब राम जी के दर्शन करने के साथ ही पूरा देश राम मय हो गया रहा हैं। इस ऐतिहासिक जीत की चर्चा विदेशों में भी हैं और वहां से भी लोग दोनो हाथ से ताली बजाकर जय श्री राम के नारे लगा रहें हैं। जय श्रीराम सिर्फ शब्दो में ही नहीं आत्मा की आवाज होनी चाहिए। अशांत मन को शांति सिर्फ राम की सच्ची आराधना ही कर सकती हैं। जब राम के धुन में मतवाले हो जाते हैं, और विषय वासना से हटकर, राम नाम के मीठी रस में घुल जाते है तो उस आंनद को शब्दों के व्यक्त कर पाना संभव नहीं। राम जन-जन के आंख के तारे हैं। हर बालक में राम के आदर्श और माता में कौशल्या की ममता, पत्नी में सीता की पवित्रता, हो भाईयो में लक्ष्मण-भरत और शत्रुघ्न जैसे आपस में प्रेम, हर मानव हनुमान से भक्त हो तो वह दिन दूर नहीं जब यह धरती सच में अयोध्या नगरी बन जाएंगी।

राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए-एक महान योद्धा के रूप में जन्म हुआ हैं, इस पावन धरा पर सच्चे सपूत के रूप में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का। जो वास्तव में राष्ट्र के सच्चे और सजग पहरेदार हैं। जिनके सुझबुझ और अथक परिश्रम से राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या की नगरी जगमग हों गई। साथ ही भगवान राम के दिव्य दर्शन के सभी को लाभ मिल पाएगा।

जैसे चौदह वर्ष के वनवास से वापस आने पर अयोध्या वासियों ने स्वागत किया दीपों की जगमग से। वैसे ही पूरे हिंदुस्तान में श्री राम लला के पुनः आगमन पर हम गर्व महसूस करें, अलौकिक आनंद को प्राप्त करे। प्रतिदिन नियम बनाएं अपने घर, ग्राम- मोहल्ले में। सुबह से स्नान कर शंखनाद- घंटनाद श्री रामचंद्र जी की आरती- भजन, सुंदर काण्ड करें। घर के आंगन में रंगोली सजाएं, चारों तरफ दीपो की रोशनी हो। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुद्ध सात्विक विचार धारा रखे और राम मय होकर राम की धुन में झूमे नाचे। राम नाम लेकर इस मनुज तन का कल्याण करें।
—————————————————————

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़