भारती चौधरी, उत्तरप्रदेश।
लघु कथा
शाम के चार बजने वाले थे।आयशा 8 महीने की बच्ची को लेकर घर के बरामदे में चहलकदमी कर रही थी।साथ ही अपने नोट्स का रिवीजन भी करती जा रही थी। मोहित को अॉफिस से आता देख उसने राहत की सांस ली, लेकिन मोहित भी थकान भरी हालत में सोफे पर बैठ गया। आयशा पानी का गिलास मोहित के हाथ में देकर बोली – दो अब तुम संभालो इसको सुबह से परेशान करके रखा है मोहित यह बात सुनते ही गुस्से में बोला मैं दिन भर ऑफिस में काम करके थक गया हूॅं और आते ही बच्चे को संभालूं दिमाग ठीक है तुम्हारा, तुम तो दिन भर घर पर ही थी एक बच्चा नहीं संभाला जाता तुमसे..
(नया अध्याय, देहरादून)
इतना कहते ही आयशा की आंखों से ऑंसू बहने लगे वह चुपचाप अपने कमरे में चली गई रात भर दोनों में बातचीत बंद रही। सुबह आयशा उठी तो देखा मोहित ब्रेकफास्ट टेबल पर रख रहा है आयशा यह सब आश्चर्य से देख रही थी और बिना उसके कुछ बोले ही मोहित तपाक से बोल उठा आज संडे है आयशा और अब से हर रविवार को किचन की जिम्मेदारी मेरी है और हाॅं जल्दी से नाश्ता करके पढ़ने बैठ जाओ दो हफ्ते बाद तुम्हारे एग्जाम भी हैं मोहित का यह बदला हुआ रूप देखकर आयशा मुस्कुराती हुई नाश्ते की प्लेट लगाने लगी।







