युगपुरुष कविवर सूर्य
(भारतीय दार्शनिक )
ओ पथिक!
ओ पथिक!
पथहीन क्यों हो गए हो इतने कि,
स्वयं का परिचय ही
विस्मृत कर दिया?
क्षण भर थमो,
अविरल!
किस तलाश में हो?
जीवन-सरिता की
इस शांत लहर को,
अपने करुणा-कोमल उर में,
उतरने दो।
ओ पथिक!
सुन तो,
निश्चल मन की यात्रा में,
अंतःकरण से साहस कर ।
ये व्याकुलताएँ ही तो,
शांत पथ की बाधा बनी हैं ।
इस क्रूर धरा पर,
क्या लाभ, क्या क्षति हुई तुम्हें?
विशाल है तुम्हारी कल्पना का आकाश,
जिसमें तुम रचते हो अपना स्वप्नलोक,
नश्वर देह भले मिट जाए,
परन्तु, कला के रूप में,
तुम अमर हो जाओगे ।
(मेरी प्रेरणादायक, दार्शनिक कविता)







