डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी (उ. प्र.)।
शरद पूर्णिमा
अति मनभावन शरद पूर्णिमा।
रात चांदनी की मधु महिमा।
परम अलौकिक दिव्य चन्द्रमा।
स्वयं दिखाये मनहर गरिमा।
बहुत सुहानी रात मुखर है।
प्रणय – मिलन संवाद सुघर है।
ओज तेज उत्साह रंगमय।
श्वेत धवल रौशनी अंगमय।
पूर्ण चंद्रमा अतुलित अनुपम।
अखिल निखिल ब्रह्माण्ड मनोरम।
लोकातीत स्तुत्य कल्याणी।
कार्तिक मास चंद्र शिव प्राणी।
यह उत्सव है प्रेम योग का।
रात चांदनी की महफ़िल का।
बहुत सुहान भव्य लुभाना।
याद करेगा इसे जमाना।
डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी (उ. प्र.)।
न्याय (मुक्तक)
अनुचित- उचित विचारण करना।
शुद्ध- साफ उच्चारण करना।
जो हकदार उसे हक देना।
अनुचित की न वकालत करना।
गलत बात का न हो समर्थन।
सच्चाई का खुला समर्थन।
मत्स्य न्याय दूषित कटु दानव।
सत्यनिष्ठता का अभ्यर्थन।
समतावादी भाव मनोहर।
समुचित वितरण सदा सनोहर।
हो विचार अत्युत्तम सुंदर।
न्याय प्रणाली बने धरोहर।
निष्कलंक हो जीवन पावन।
दया -दान -करुणा का सावन।
वंचित रहे नहीं कोई जन।
बन जाये समाज मनभावन।
डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।
कसौटी (वीर रस)
खरा उतरता है वह मानुष, जिसके पावन सत्य विचार।
कभी नहीं वह टिक सकता है, जिसके उर में मिथ्याचार।।
साथ निभाता जो दुख में भी, वही सत्य अनुपम आधार।
आना- कानी कभी न करता, सहज संतुलित शिष्टाचार।।
जिसके दिल में प्रेम सुधा है, वही कसौटी के है पास।
खुले हृदय से मिलता सबसे, और दिलाता प्रिय अहसास।।
जिसके मन में भेद नहीं है, वही स्तुत्य सुंदरम अभेद।
सबके प्रति आदर का भावन, पढ़ता रहता हरदम वेद।।
मन में जिसके निर्मल जल है, वही हमेशा पावन गंग।
नहीं किसी से द्वेष – दुश्मनी, रहता स्वस्थ पुष्ट हर अंग।।
है चरित्र की सरल कसौटी, मानव मन में अनुपम प्यार।
बाँट रहा निःशुल्क प्रेम को, हाथ बढ़ाता बारम्बार।।
विनिमय का सिद्धांत अनोखा, केवल दया- दान- सम्मान।
देने की केवल चाहत है, यही सिर्फ उसका है ज्ञान।।
नहीं चाहता कभी किसी से, करता बस देने की बात।
कसा हुआ वह खरा उतरता, स्वयं समर्पण मधु सौगात।।







